17.7 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

यूसीसी लागू करने पर महाराज ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

Maharaj expressed his gratitude to Chief Minister Dhami for implementing UCC

देहरादून। कैबिनेट सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों की मेहनत और दिन रात काम करने के बाद यूसीसी लागू होना प्रदेश एवं देश के लिए गौरव की बात है।

श्री महाराज ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी से सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित होंगे। समान नागरिक संहिता प्रधानमंत्री द्वारा देश को विकसित, संगठित, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

श्री महाराज ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने के पश्चात अब समाज में जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार पर भेद करने वाले लोगों पर कानून के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Related posts

शेफ हरपाल सिंह सोखी ने देहरादून में लाइव क्यूलिनरी मास्टरक्लास की मेज़बानी की

Primetimes Newz

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

Primetimes Newz

यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने एसपी सिटी को दिया ज्ञापन

Primetimes Newz

Leave a Comment