23 C
Dehradun, IN
October 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी और पुलिस के बीच नोकझोंक

Clashes between Congress councillor candidate Parvez Qureshi and the police

– कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी का कोतवाल पर सिर में डंडा मारने का आरोप
रुद्रपुर(आरएनएस)।  वाल्मीकि प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ में गुरुवार को निकाय चुनाव के मतदान के दौरान वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रत्याशी को सरकारी वाहन में बैठा दिया। परवेज का आरोप है कि रुद्रपुर कोतवाल ने उनके सिर पर डंडा मारकर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। कोतवाल का कहना है कि परवेज मतदाताओं पर अपने पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने खुद ही दीवार में सिर मारा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस बल के साथ वाल्मीकि प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ स्थल पर पहुंचे। कोतवाल का कहना था कि उनको शिकायत मिली है कि वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी परवेज कुरैशी अपने वार्ड के साथ भदईपुरा स्थित बूथों में जाकर मतदाताओं पर अपने पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे हैं। इस पर वह परवेज को समझाने गए, लेकिन उनके नहीं मानने पर उन्होंने आवश्यक बल का प्रयोग पर परवेज को सरकारी वाहन में बैठाया। आरोप है कि इस बीच परवेज ने खुद ही दीवार में सिर मार दिया। वहीं परवेज का आरोप है कि कोतवाल ने उनके सिर पर डंडा मारा और उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें सरकारी वाहन से जिला अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस परवेज को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर आ गई है। उनके खिलाफ मतदाताओं को भड़काने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
किच्छा विधायक बेहड़ जिला अस्पताल पहुंचे:  घटना की सूचना पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ परवेज से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अन्य समर्थक और कार्यकर्ताओं को वापस जाने के लिए कहा। इस बीच उन्होंने विपक्षी पार्टी पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

Related posts

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू

Primetimes Newz

संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन

Primetimes Newz

पेपर लीक कांड: धामी सरकार विफल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Primetimes Newz

Leave a Comment