26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कांपते हाथों से आईलाइनर कैसे लगाएं? इन ट्रिक्स से अप्लाई करें परफेक्ट आईलाइनर

How to apply eyeliner with shaking hands

चेहरे की खूबसूरती में आंखें चार चांद लगाती हैं. आंखों को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए महिलाएं आईलाइनर का इस्तेमाल करती हैं. इसे लगाने से न केवल आंखें खूबसूरत नजर आती हैं बल्कि देखने में बड़ी भी लगती हैं. कॉलेज हो या फिर ऑफिस बहुत सारी लड़कियां और महिलाएं  डेली रूटीन में भी आईलाइनर लगाना पसंद करती हैं. लेकिन कुछ लोगों के आईलाइनर लगाते समय हाथ कांपते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप यहां बताई ट्रिक्स को अपनाकर परफेक्ट आईलाइनर लगा सकती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
फ्लैग स्टीकर का करें यूज
अगर आपके हाथ भी लाइनर लगाते समय कांपते हैं या फिर आप खुद से आईलाइनर अप्लाई नहीं कर पाते हैं, तो आपको  फ्लैग स्टीकर का यूज करना चाहिए. इससे आईलाइनर लगाना आसान हो जाता है.
लिक्विड की जगह लगाएं पेंसिल आईलाइनर
अगर आपको लाइनर लगाना सही से नहीं आता है तो हमेशा पेंसिल आईलाइनर का इस्तेमाल करें. क्योंकि शुरुआत में लिक्विड लाइनर को लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
छोटे-छोटे हिस्सों में लगाएं
आईलाइनर लगाने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. इससे यह खराब हो सकता है. इसलिए हमेशा छोटे-छोटे हिस्सों में आई लाइनर लगाएं.
कोहनी का सहारा लेकर लगाएं आईलाइनर
हाथ कांपने पर कोहनी का सहारा लेकर आईलाइनर लगाएं. इससे आपके हाथ स्थिर रहेंगे. अपने हाथों को रिलैक्स रखें और आराम से आंखों पर आईलाइनर लगाएं.

Related posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 01 जुलाई से शुरू होंगे प्रवेश, नए कोर्स के साथ ही छात्रहित की भी कई सुविधाएं लागू

Primetimes Newz

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने उत्तराखंड के मूल निवासी ठेकेदारों के हित में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

Primetimes Newz

पॉली किड्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया

Primetimes Newz

Leave a Comment