देहरादून। नगर निगम के वसंत विहार वार्ड से पार्षद अंकित अग्रवाल के द्वारा शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन वार्ड में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने को निशुल्क कैंप आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कैंप में ज्यादा भीड़ होने के चलते कई लोगों का कार्ड नहीं बन पाया था। जिसके बाद शुक्रवार को भी कैंप जारी रहा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं और जरूरत पड़ने पर इस योजना का लाभ उठाएं।

















