19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सूबे के 448 स्काउट गाइड ले रहे राष्ट्रीय जम्बूरी में हिस्सा

448 scout guides from the state are taking part in the National Jamboree.

लखनऊ में आयोजित 19वीं जम्बूरी में दिखाएंगे अपना कौशल
trwin
देहरादून, 24 नवम्बर 2025
लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रदेश के 448 स्काउट्स एंड गाइड्स व रोवर-रेंजर्स प्रतिभाग कर रहे हैं। ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ की थीम पर आयोजित राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन भारत स्काउट्स और गाइड्स के 75वें हीरक जयंती समारोह का ग्रैंड फिनाले भी है। जम्बूरी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का शुभारम्भ हो गया है। 29 नवम्बर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदेशभर से 448 स्काउट्स एंड गाइड्स, रोवर-रेंजर्स व यूनिट लीडर ने प्रतिभाग किया है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद से 38, बागेश्वर 35, चम्पावत 33, देहरादून 25, हरिद्वार 49, नैनीताल 55, पौड़ी 30, पिथौरागढ़ 63, टिहरी 21, ऊधमसिंह नगर 33, उत्तरकाशी 22 तथा शांतिकुंज हरिद्वार से 44 के अलावा विभागीय अधिकारी भी शामिल है। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के स्काउट्स एंड गाइड्स 35 प्रमुख गतिविधियों में व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से प्रतिभाग करेंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।जिसमें रॉक क्लाविंग, नौकायान, आरचरी, पैराग्लाइडिंग, ड्राइंग, पेंटिंग सहित मार्च पास्ट, गणवेश, कलर पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूट प्लाजा, गेट निर्माण, स्किलोरामा, हैम रेडियो, पायनियरिंग प्रोजेक्ट शामिल है।

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी 26 नवम्बर को विशेष रूप से प्रतिभाग करेंगे, इस अवसर पर उन्हें स्काउट एंड गाइड आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व एवं सेवा भाव के लिए संगठन के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से अलंकृत किया जाएगा।

बयान-
19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रदेश के 448 स्काउट-गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं, जो पूरे प्रदेश के लिये गौरव की बात है। स्काउट-गाइड का यह विशाल मंच युवाओं को आत्मनिर्भरता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक गौरव व विश्व बंधुता की भावना से जोड़ते हुये उन्हें एक नई सोच व दिशा प्रदान करेगा। – डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

बॉक्स
910 स्काउट गाइड बनेंगे युवा आपदा मित्र
सूबे में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों में स्काउट एंड गाइड भी मददगार बनेंगे। इसके लिये भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड द्वारा युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत 910 स्काउट गाइड को प्रादेशिक कैंपिंग केन्द्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें अल्मोड़ा के 120 स्काउट-गाइड, बागेश्वर 30, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग 50-50, चम्पावत 80, देहरादून 200, नैनीताल 100 तथा टिहरी व उत्तरकाशी के 90-90 स्काउट एंड गाइड शामिल हैं। 18 से 40 आयु वर्ग के स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर्स को विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उन्हें आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, प्राथमिक उपचार और सुरक्षित निकासी कार्यों में दक्ष बनाएगा। प्रशिक्षित युवा संकट की घड़ी में राहत कार्यों में सहयोग करेंगे। स्काउट एंड गाइड के माध्यम से राज्य में आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक सशक्त युवा आपदा मित्र दल तैयार हो रहा है।

Related posts

मुख्य सचिव ने की  आपदा प्रभावितों क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

Primetimes Newz

सेवा सप्ताह के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को श्रम-न्यूनीकरण उपकरण एवं पशु सखियों को स्मार्टफोन किए वितरित

Primetimes Newz

दून में रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, कर्मचारी ने की थी हत्या

Primetimes Newz

Leave a Comment