28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भाड़ा काम करने के विरोध में खड़े कर दिए 6000 डंपर

6000 dumpers were parked in protest against freight work

हल्द्वानी।   स्टोन क्रशर मालिकों की ओर से भाड़ा कम किए जाने से नाराज डंपर मालिकों ने विरोध तेज कर दिया है। रविवार को गौला में खनन के लिए रजिस्टर करीब 6000 डंपर खड़े कर दिए गए। इसके अलावा डंपर मालिकों ने स्टोन क्रशर के सामने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
गौला नदी में एक अक्तूबर से शुरू होने वाला खनन इस बार जनवरी को दूसरे सप्ताह में शुरू हो पाया। खनन समय से शुरू नहीं हो पाने का एक कारण डंपर का भाड़ा तय नहीं हो पाना था। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद डंपर भाड़ा 30 रुपये कुंतल तय हुआ। खनन काराबोरियों का आरोप है कि खनन कार्य को करीब डेढ़ माह पूरा हुआ था कि स्टोन क्रेशर मालिकों ने भाड़ा 30 से घटाकर 28 रुपये कुंतल कर दिया। इसके विरोध में गौला के 8 गेटों में खनन पूरी तरह से बंद हो गया है। गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी ने बताया कि विरोध स्वरूप इंदिरा नगर और आंवला चौकी गेट से गए 1362 डंपर गौला के भीतर ही खड़े कर दिए हैं। करीब 6 हजार डंपर से खनन नहीं होने से निगम प्रबंधन के भी हाथ पांव फूल गए हैं। निगम प्रबंधन ने मामले को जल्द हल करने की बात कही है।

Related posts

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से होली उत्सव मनाया

Primetimes Newz

तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस, जातीय राजनीति को ढाल बना रही है : खजान दास

Primetimes Newz

पर्यावरण संरक्षण के लिए निकली गौमुख कलश यात्रा

Primetimes Newz

Leave a Comment