19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सड़क सुरक्षा अभियान चलाया

Road safety campaign launched

– वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर चालकों को सड़क सुरक्षा के बारें में समझाया
रुड़की।  सर्दी शुरू होने के साथ ही सड़क हादसों की बढ़ती आशंकाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार को दिल्ली देहरादून हाइवे, उत्तम शुगर मिल आदि क्षेत्र में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य छोटे मालवाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप और लाइटें लगाई गईं। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि शीतकाल के दौरान कोहरा घना होने की वजह से सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में रिफ्लेक्टर लाइट और टेप से वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। कहा कि अभियान का उद्देश्य गन्ने की ढुलाई के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचने की कड़ी चेतावनी दी। betwild

Related posts

टीएचडीसीआईएल ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस 

Primetimes Newz

महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

Primetimes Newz

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने  की सचिव स्तर की समीक्षा बैठक , जरुरी दिशा- निर्देश दिए

Primetimes Newz

Leave a Comment