23.3 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दन्या पुलिस की तत्परता से युवती को मिला खोया हुआ कीमती मोबाइल फौन

Young woman recovers lost, expensive mobile phone thanks to Danya police's prompt action.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

दन्या (अल्मोड़ा)।112 पर सूचना मिलते ही दन्या पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल बरामद कर स्वामी को सुप्रुद किया।

रविवार को थाना दन्या पुलिस द्वारा रिया सिंह पुत्री जयप्रकाश सिंह निवासी नोएडा को उनका खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन सकुशल सुपुर्द किया गया।
मोबाइल स्वामिनी द्वारा बताया गया कि यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन वाहन में ही छूट गया था। वाहन के आगे निकल जाने के बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 के माध्यम से दन्या पुलिस को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही दन्या पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन की तलाश कर खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया।
अपना कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर रिया सिंह अत्यंत प्रसन्न हुईं, तथा दन्या पुलिस एवं अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता एवं जनसेवा भावना की सराहना की।

Related posts

मुख्य सचिव का चम्पावत दौरा: विकास कार्यों और पर्यटन संभावनाओं पर विशेष ध्यान

Primetimes Newz

सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने किया एबीवीपी के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग

Primetimes Newz

Leave a Comment