19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन

Yoga camp organized in Police Line on International Yoga Day

हरिद्वार।  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोशनाबाद पुलिस लाइन में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के साथ जनपद के सभी थानों, चौकियों और शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर योग शिविर में भाग लिया। देवसंस्कृति विवि और माता निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट के प्रशिक्षकों ने उन्हें योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने जवानों को नियमित योग करने की सलाह दी। एसएसपी डोबाल ने योग प्रशिक्षकों मदन कुमार, विभा आर्या, मांगेराम पाल, विक्रांत तोमर को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

भारत की एकता को लेकर निकाली रैली

Primetimes Newz

आज केदार घाटी में फिर हैली दुर्घटना में सात लोगों की मौत

Primetimes Newz

उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे

Primetimes Newz

Leave a Comment