18.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

यशपाल आर्य ने महिलाओं को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

Yashpal Arya got women the membership of Congress

हल्द्वानी।  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर मंगलवार को दमुवाढूंगा की कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान सभी ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर पाल आर्य के नेतृत्व में दमुवाढूंगा की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मीना देवी सहित 15 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को राजनीति में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनकी भागीदारी के बिना हमारा समाज पूरा नहीं हो सकता है।

Related posts

पर्यटन की सभी विधाओं पर तेज गति से हो रहा है काम: महाराज

Primetimes Newz

ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता

Primetimes Newz

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी  

Primetimes Newz

Leave a Comment