23.2 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखंड एसटीएफ ने 2 वन्य जीव तस्करों को 2 भालू पित्त और 3 कारतूस के साथ कालसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया

Uttarakhand STF arrested 2 wildlife smugglers with 2 bear bile and 3 cartridges from Kalsi area

देहरादून।   उत्तराखंड पुलिस की यूनिट, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर को 2 भालू पित्त और 3 कारतूस के साथ कालसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ थाना कालसी देहरादून में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक, उन्हें वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से सूचना मिली कि देहरादून के चकराता और कालसी क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगों की तस्करी हो रही है। उत्तराखंड एसटीएफ ने अपने स्थानीय सूत्रों से जानकारी लेते हुए कालसी क्षेत्र में जोहड़ी के निकट कालसी-चकराता मार्ग से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।  दोनों की पहचान कलम सिंह चौहान निवासी चकराता और संतु निवासी कालसी के रूप में की गई।  दोनों के कब्जे से 2 भालू पित्त (दो अलग-अलग भालू की पित्त) और 3 जिंदा कारतूस, 12 बोर बरामद किए गए।
बता दें कि भालू पित्त को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है. इसका शिकार करना एक गंभीर अपराध है।

Related posts

अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, लगभग 26 बिघा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक अवैध व्यवसायिक एंव आवासीय निर्माण सील

Primetimes Newz

फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा उत्तराखंड में श्री पंकज कुमार मैसन का प्रेसीडेंट पद पर चयन : जल्द ही जनपद स्तरीय इकाइयों का गठन होगा

Primetimes Newz

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार

Primetimes Newz

Leave a Comment