23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार :  महाराज

Prepare all proposals related to division of assets Maharaj

– सिंचाई मंत्री ने बनवसा में सिंचाई अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जितने भी विषय और समस्याएं हैं उसे लेकर तत्काल प्रस्ताव तैयार किये जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वार्ता करेंगे।
उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जनपद चंपावत स्थित बनवास में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में यूपी और उत्तराखंड के सिंचाई विभाग अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर वनवास स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल जिस पर यात्रियों का आवागमन होता है होता है उसके खुलने की समय सीमा बढ़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि नेपाल से विशेष परिस्थितियों में आने वाले लोगों एवं एंबुलेंस आदि के मामले में समय की पाबंदी को समाप्त किया जाए। इसके अलावा सिंचाई मंत्री ने टनकपुर स्थित एनएचपीसी के एक अन्य पुल को भारी वाहनों के लिए खोलने के भी निर्देश दिए।
सिंचाई मंत्री  महाराज ने बैठक के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से वार्ता कर टनकपुर में बन रही ड्राई डॉग रोड को भी आवागमन के लिए शीघ्र चालू करने का अनुरोध किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए की उधम सिंह नगर स्थित नानक सागर में नौकायन के लिए शीघ्र जेटी (श्रमजजल) निर्माण की इजाजत दी जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा शारदा बैराज पर पोंटून पुल (च्वदजववद इतपकहम) की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए।
बैठक के दौरान मुख्य अभियंता हल्द्वानी संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता अल्मोड़ा संजय श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार वर्मा, सिंचाई विभाग हरिद्वार के विजयकांत मौर्य, उधम सिंह नगर के प्रमोद दीक्षित, पिथौरागढ़ के मनोज सिंह, चंपावत के तरुण बंसल, सितारगंज के आनंद नेगी, रुद्रपुर के भारत सिंह डांगी आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चकासा देवप्रयाग ने जीता कोठी प्रीमियम लीग का फाइनल

Primetimes Newz

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बिडोली विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में आयोजित आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने  पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम  में प्रतिभाग

Primetimes Newz

Leave a Comment