21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

गूंजी पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया

पिथौरागढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत गूंजी पहुंचे। उन्होंने यहां सेना के जवानों का हौंसला बढ़ाया। वे देहरादून से आदि कैलाश दर्शन के लिए रविवार को हेलीकॉप्टर से गूंजी पहुंचे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सेना के जवानों से भेंट की और वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली। इससे पूर्व हेलीपैड पर पहुंचे नड्डा का स्थानीय लोगों ने रं संस्कृति की पगड़ी पहनाकर पारंपरिक तरीके से अभिनन्दन किया। मंत्री ने जवानों के साथ बातचीत की और दुर्गम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करने के उनके अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरा देश इन वीर जवानों के त्याग और बलिदान का सम्मान करता है और उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है। जवानों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि, “आप सभी देश की सुरक्षा के प्रहरी हैं। आपकी वीरता और निष्ठा के कारण ही देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। कहा वे व्यक्तिगत रूप से और पूरे देश की ओर से सभी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने जवानों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। बाद में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत चल रही योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की पावर प्वाइंट से जानकारी दी। इस दौरान उड़ान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा, मंत्री पशुपालन सौरभ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उपजिलाधिकारी धारचूला मंजीत सिंह, आर्मी, आईटीबीपी, एस एस बी के अधिकारियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

सचल दल ने औचक निरीक्षण बनबसा डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण

Primetimes Newz

पेपर लीक कांड: धामी सरकार विफल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Primetimes Newz

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर भतरौजखान पुलिस ने आयोजित किया जन जागरुकता कार्यक्रम

Primetimes Newz

Leave a Comment