20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेरठ जिले के अमेहरा आदिपुर ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं जागरूकता अभियान का आयोजन  

Union Bank of India organized financial inclusion saturation and awareness campaign in Amehra Adipur Gram Panchayat of Meerut district

देहरादून – 06 अगस्त, 2025: वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा ग्राम पंचायत (जीपी) और शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) में वित्तीय समावेशन (एफआई) योजनाओं के संतृप्ति हेतु 1 जुलाई,2025 से 30 सितंबर,2025 तक तीन महीने की अवधि के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के प्रमुख लक्ष्यों में पीएमजेडीवाई के तहत बैंकिंग सेवाओं से वंचित वयस्कों के लिए बैंक खाते खोलना; पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई के तहत नामांकन बढ़ाना; डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम पर जागरूकता सत्र, आदि शामिल हैं।
en iyi siteler
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जिले के अमेहरा आदिपुर ग्राम पंचायत में एक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री एस. रामसुब्रमणियन द्वारा मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया. इस कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख सुश्री अर्चना शुक्ला भी उपस्थिति रहीं. इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्राहकों द्वारा भाग लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान, श्री एस. रामसुब्रमणियन द्वारा मेगा जन सुरक्षा संतृप्ति अभियान के महत्व और उद्देश्यों पर ज़ोर दिया गया. उन्होंने साइबर धोखाधड़ी जागरूकता और प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं पर बहुमूल्य जानकारी भी साझा की।

सुश्री अर्चना शुक्ला द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सशक्तिकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला गया और व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया. विभिन्न वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ

Primetimes Newz

ग्रीनसेल मोबिलिटी बना रही है भारत के सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क्स में से एक

Primetimes Newz

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

Leave a Comment