26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आतंकी हमले के खिलाफ मुस्लिमों ने निकाली आक्रोश रैली

कोटद्वार। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आतंकियों की इस कायराना हरकत पर कोटद्वार के मुस्लिम समुदाय में भी रोष है। आक्रोशित मुस्लिम समुदाय ने झंडाचौक पर एकत्रित होकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार से पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद के बाहर एकत्रित होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झंडाचौक तक आक्रोश रैली निकाली। इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना बदरूल इस्लाम ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। पहलगाम में हुए पर्यटकों पर हमले से देशवासियों में गुस्सा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नूरुद्दीन ने कहा कि भारत अमन व शांति का संदेश देने वाला देश है वहीं पाकिस्तान आतंकियों को पालने पोसने का कार्य कर रहा है। कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। मो. स्वाले ने कहा कि आज पहली जरूरत उन पीड़ित परिवारों को सहारा देने की है, जिन्होंने पहलगाम में अपनों को खो दिया। जामा मस्जिद के मुतवल्ली ताजुद्दीन ने केंद्र सरकार से देश की धरती को आतंकियों से मुक्त करने की मांग उठाई। मो.कासिफ ने कहा कि इस्लाम का आतंकियों से कोई लेना-देना नहीं है। इस्लाम अमन और शांति का धर्म है। बेगुनाहों का खून बहाने वाले इस्लाम के ही नहीं, पूरी इंसानियत के गुनाहगार हैं। इसके बाद समुदाय के लोगों ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में शहजाद, इमरान, अशरद और आबिद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Related posts

अटल जी का संपूर्ण जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत: महाराज

Primetimes Newz

आपके यात्रा बीमा में शामिल होने वाली पाँच मुख्य बातें – राकेश जैन, सीईओ, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस

Primetimes Newz

” खुशियों की सवारी”  सेवा की सुविधा का उपयोग प्रसव के समय के साथ ही सरकारी अस्पतालों में प्रसव पूर्व जांचों के लिए भी नि:शुल्क:  मुख्य सचिव

Primetimes Newz

Leave a Comment