19.9 C
Dehradun, IN
October 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने की राज्यपाल से  शिष्टाचार भेंट

Trainee judicial officers made a courtesy visit to the Governor

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में वर्ष-2022 बैच के प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक प्रदीप पंत भी मौजूद रहे। उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में वर्ष-2022 के 15 प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजभवन आए। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अधिकारियों से वार्तालाप कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   राज्यपाल ने कहा कि न्यायपालिका समाज में न्याय, विश्वास और पारदर्शिता की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, संवेदनशीलता और ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए ताकि लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके। महिला प्रशिक्षु अधिकारियों की अधिक संख्या देखकर राज्यपाल ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे न्याय को निष्पक्ष, समयबद्ध और सुलभ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर विधि परामर्शी राज्यपाल कौशल किशोर शुक्ल उपस्थित रहे।

Related posts

विधायक शिव अरोरा ने शिवपुर मे सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Primetimes Newz

उच्च शिक्षा में युवाओं के प्रशिक्षण व जागरूकता को एक दर्जन एमओयू

Primetimes Newz

उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों की व्यापक ड्रग्स टेस्टिंग अभियान का आगाज; उच्च शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज; विद्यालयों में निरंतर चलती रहेगी ड्रग टेस्टिंग

Primetimes Newz

Leave a Comment