21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

यंग उत्तराखंड के सदस्यों ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

Members of Young Uttarakhand met Chief Minister Dhami

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में यंग उत्तराखंड के सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने  गुलाबी शरारा गीत की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकारों ने प्रतिभा और कड़ी मेहनत से हमारी लोक संस्कृति को बढ़ाने का कार्य किया है। गुलाबी शरारा गीत के 300 मिलियन से अधिक व्यूज ने यह सिद्ध कर दिया है कि राज्य के युवा प्रतिभा  सम्पन्न है। अपने गीत और संगीत के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर यंग उत्तराखंड से श्री जितेन्द्र सिंह रावत, गिरीश सिंह जीना, वरुण रावत, राकेश जोशी, नीरू बोरा, अंकित कुमार, अशीम मंगोली, रणजीत सिंह भंडारी और सौरभ सेमवाल मौजूद थे।

Related posts

यूपीईएस यूनिवर्सिटी में “जगजीत सिंह का जीवन और ग़ज़लें” पर आयोजित हुआ टॉक शो

Primetimes Newz

लंढौरा में पीने के पानी के संकट से मिलेगी राहत

Primetimes Newz

वन महोत्सव 2025: चंडीगढ़ के लेक क्लब में पौध मेला शुरू

Primetimes Newz

Leave a Comment