12.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सहकार भारती पदाधिकारियों ने मेयर से की मुलाकात

रुद्रपुर। सोमवार को सहकार भारती के पदाधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर विकास शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान 13 जून को नगर निगम सभागार हॉल में स्वयं सहायता समूहों के साथ प्रस्तावित बैठक के लिए मेयर को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान सहकार भारती प्रतिनिधियों ने जिले में सहकारिता को मजबूती देने और सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के विषय पर मेयर के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह बैठक सहकारिता आंदोलन को जन–जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अहम होगी।इस दौरान पर सहकार भारती के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष कश्यप, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला संगठन प्रमुख राम पांडेय, जिला महामंत्री सुबीर दास और लालपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पत्रकारिता का संस्कृत में मतलब संस्कृतपत्रमाला आरंभ पत्र अभिनव अभिनंदन म सबका भला जनता को जगृत करना संस्कृत में विकली हिन्द हिम प्रसार संचार जनताभारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल सर्विसेस, प्रोडक्ट, तीर्थ पर्यटन आदि के साथ ही डिजिटल क्रांति का भी अधिकतम उपयोग करना होगा: सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली, राष्टीय प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष FAIVM

Primetimes Newz

मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी एवं प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Primetimes Newz

Leave a Comment