28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चनोली गांव में दो दिन से बिजली गुल

There is no electricity in Chanoli village for two days

बागेश्वर(आरएनएस)।  तहसील के चनोली गांव में दो दिन से बिजली गुल है। गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को दे दी है, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी है। नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव सड़क से लगा है, विद्युत विभाग का सब स्टेशन भी गांव से चार किलोमीटर दूर है। दो घंटे में ट्रांसफर्मर बदला जा सकता था, परंतु विभागीय अनदेखी और लापरवाही के चलते दो दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों ने इस बावत तहसीलदार गरुड़ को ज्ञापन सौंपा। अपनी शिकायत दर्ज कराई और त्वरित कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार निशा रानी ने ऊर्जा निगम के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप प्रसाद, ग्राम प्रधान मीना देवी, बलवंत सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

Related posts

सीएम धामी ने की महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित  वनखंडी महादेव शिव मंदिर में पत्नी संग जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना

Primetimes Newz

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

Primetimes Newz

डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड से सम्मानित”

Primetimes Newz

Leave a Comment