17.2 C
Dehradun, IN
November 15, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन  

Volleyball competition organized on completion of 10 years of Beti Bachao Beti Padhao campaign

बागेश्वर(आरएनएस)।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को 10 वर्ष पूरे होने पर वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों पर सरकार का विशेष फोकस है। बालिकाएं भी खेलों से अपना सुनहरा भविष्य बना सकतीं हैं। डिग्री कालेज मैदान पर आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल स्टेडियम बागेश्वर तथा जिम कार्बेट के मध्य खेला गया। स्टेडियम ने 3.0 से मैच जीता। विजेता तथा उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्राफी तथा पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी डा. मंजूलता यादव, रेनू नगरकोटी, आशा भट्ट, राजेंद्र दफौटी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दर्शन उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित 8वें ज्योतिष महाकुम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Primetimes Newz

धौलछीना के होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, प्रियांशु और वैष्णवी ने प्रदेश मेरिट में बनाई जगह

Primetimes Newz

Leave a Comment