19.7 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

11 अक्टूबर से होगी आर्य इन्टरमीडिएट कॉलेज देघाट में रामलीला का शुभारम्भ

The Ramlila at Arya Intermediate College, Deghat, will commence on October 11.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। विकास खंड स्याल्दे के आर्य इंटर कॉलेज देघाट परिसर मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 अक्टूबर से आयोजित किया जायेगा। श्री आदर्श रामलीला समिति देघाट द्वारा
पात्रों का चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, तथा साज सज्जा व मंच व्यवस्था चल रही है। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी ने क्षेत्र वासियों को रामलीला में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। जिससे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के जीवन चरित्र व संघर्ष पर आधारित रामलीला मंचन किया जा सकें,और अपने बच्चों को उनके संस्कारों के प्रति जागरूक किया जा सकें। सहयोग कर्ताओ में समिति के संरक्षक गोविन्द सिंह बंगारी,व्यवस्थापक वीरेन्द्र रावत,उपाध्यक्ष भवान गिरी,सचिव पूरन सिंह रजवार,निर्देशक प्रकाश चन्द्र,सह-सचिव सन्तोष कुमार,प्रचार मंत्री जगदीश सिंह,सह-व्यवस्थापक संजीव कुमार,कोषाध्यक्ष नरायण सिंह बंगारी,सह-निर्देश नरेन्द्र सिंह आदि जुटे है।

Related posts

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम-स्नेह का नतीजा है केदारनाथ रोपवे की मंजूरी: महाराज

Primetimes Newz

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, तानिया मठपाल बनीं अध्यक्ष, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Primetimes Newz

Leave a Comment