19.7 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सल्ट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 210 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

210 people received the benefits of various schemes at a multi-purpose camp held in Salt.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड सल्ट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज क्वैरला में विधायक महेश सिंह जीना की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 355 लोगों ने प्रतिभाग किया।

शिविर में क्षेत्रीय जनता को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
विधायक महेश जीना ने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

शिविर में जनसामान्य द्वारा 65 शिकायतें प्रस्तुत किए गए, जिनमें से सभी 50 शिकायतों का निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाए जाने हेतु 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से 210 लोगों को लाभान्वित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

शिविर में खंड विकास अधिकारी देवेन्द्र तिवारी, तहसीलदार आविद अली, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी,डा.नम्रता भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

वही इसी क्रम मे इधर आयुर्वेद द्वारा रोगियों का उपचार
आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्वैराला द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. नम्रता भट्ट द्वारा शिविर में आए दर्जनो रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियाँ का वितरण किया। रोगियों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबीन आदि रक्त जाँचें की गई।
विधायक महोदय महेश जीना द्वारा आयुर्वेद विभाग के स्टाल का निरीक्षण कर सराहना की गई। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. कुबेर सिंह अधिकारी के निर्देशन में शिविर को फार्मेसी अधिकारी राजेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, लीलावती नैनवाल, हिमांशु पंत, प्रकाश चन्द्र काण्डपाल आदि ने सफल बनाया।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

Primetimes Newz

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड: महाराज

Primetimes Newz

प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस”

Primetimes Newz

Leave a Comment