20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रधानाचार्य संस्था की रीढ़ होता है: घनश्याम

रुड़की।  उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई की ओर से सोमवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में नवीन सत्र में प्रधानाचार्य पद का कार्यभार गृहण करने वाले प्रधानाचार्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में परिषद के प्रदेश महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक ने कहा कि प्रधानाचार्य पांच विभिन्न टारगेट बिन्दुओं के केन्द्र पर सामंजस्य बनाकर कार्य करते हैं। जो उसकी कार्यकुशलता का परिचायक हैं। प्रांतीय संरक्षक आलोक कुमार गोयल ने कहा कि प्रधानाचार्यों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। परिषद के जनपदीय संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने वर्तमान सत्र में एक अप्रैल से कार्यभार गृहण करने वाले प्रधानाचार्यों सत्य नारायण मंदिर इण्टर कालेज मखदूमपुर से संजय आर्य, म्युनिसिपल इण्टर कालेज ज्वालापुर से सुनील कटारिया, आरएनआई इण्टर कालेज भगवानपुर से राजेश आर्य, गुरू तेग बहादुर इण्टर कालेज बुग्गावाला से प्रदीप कुमार चौहान, रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित होकर आए योगेंद्र कुमार चौहान शाहपुर शीतला खेड़ा समेत अन्य नये प्रधानाचार्यों का माल्यार्पण व बुके देकर सम्मान किया।

Related posts

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील

Primetimes Newz

क्वारब समस्या को लेकर अल्मोड़ा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया घेराव

Primetimes Newz

‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’

Primetimes Newz

Leave a Comment