27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

नैनीताल घटना के विरोध में अल्मोड़ा में बैठक आयोजित, दोषी को कड़ी सजा देने की मांग

अल्मोड़ा। 30 अप्रैल को नैनीताल में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ दुराचार की घटना के विरोध में शुक्रवार को नगर निगम सभागार, अल्मोड़ा में विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इस अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने दोषी को कठोरतम सजा देने की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की। बैठक के उपरांत विहिप के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने एसएसपी अल्मोड़ा से भेंट कर जनपद में निवास कर रहे बाहरी मुस्लिम समुदाय के लोगों का सघन सत्यापन कराने की मांग रखी। परिषद ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति अन्य स्थानों पर भी हो सकती है। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने अल्मोड़ा के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों और विशेष रूप से व्यापारिक समुदाय से अपील की है कि वे 3 मई को प्रस्तावित बाज़ार बंद के समर्थन में सहयोग करें। बैठक में विहिप के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह नयाल, जिला मंत्री विजय सिंह सिराड़ी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश जोशी, मेयर अजय वर्मा, पार्षद अमित साह, अर्जुन बिष्ट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, राजीव राज गुरुरानी, दीपक पांडेय, मनोज सनवाल, दीपक वर्मा, लता पांडेय, दीपा अधिकारी, नेहा उप्रेती, बीना नयाल, मीना नेगी, माया वर्मा, जगमोहन बिष्ट, अनुप साह, कृष्ण बहादुर सिंह, भीमा पवार, जगत भट्ट, विनोद कनवाल, दीपक वर्मा पूर्व सभासद समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव: डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

बहुउ‌द्देशीय शिविर में बोले महाराज आम जनता तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Primetimes Newz

डीएम दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर एवं विकास खंड भगवानपुर का औचक निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment