Home उत्तराखंड पद्म पुराण में भक्ति, ज्ञान व बैराग्य पर आधारित कथाओं का हुआ...

पद्म पुराण में भक्ति, ज्ञान व बैराग्य पर आधारित कथाओं का हुआ सुन्दर वर्णन

The Padma Purana features beautiful narratives based on devotion, knowledge, and detachment.
The Padma Purana features beautiful narratives based on devotion, knowledge, and detachment.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। विकास खंड के भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव पौराणिक देवालय मे पंचम दिवश
पद्म पुराण कथा में मुख्य यजमान विक्रम सिंह सजवाण उनकी धर्मपत्नी हंसी देवी सजवाण रही। उन्होने विधि विधान से पूजा अर्चना की। तत्पश्चात कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त द्वारा पद्म पुराण के माध्यम से भक्ति,ज्ञान,बैराग्य से सम्बन्धित नारद व सनकादिक मुनियों की सुंदर बार्ता व भगवान कृष्ण की बाल लीला व रासलीला के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को खूब मंत्र मुग्ध किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी,प्रताप सिंह ड़गवाल,बचें सिंह बंगारी,कैलाश ढौडियाल,हीरा सिंह बंगारी,प्रियाशु बंगारी,तारा दत्त चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह बंगारी,कुन्दन सिंह पालीवाल,लक्की प्रताप सिंह बंगारी,खुशहाल सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे।