23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘इगास’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

The Governor congratulated and wished the people of the state on the occasion of folk festival 'Igas'

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की लोक कला, संस्कृति एवं परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपने विशिष्ट लोक नृत्यों, त्यौहारों और मेलों से अपनी अनोखी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं और उससे जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर अपने संदेश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी सभी प्रदेशवासियों से अपनी बोली-भाषा के संरक्षण और गांव से जुड़ने का आग्रह किया था। यह हम सभी के लिए जरूरी है कि हम अपने गांव-घर जाकर इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं और अपनी सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान करते हुए इगास-बग्वाल की परंपरा को जीवंत बनाए रखें।

Related posts

महाराज ने राज्य में चल रही जल संसाधन विकास की प्रगति से अवगत करवाया

Primetimes Newz

स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने भारत पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि मंडल

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया चमोली में  ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, ₹ 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण

Primetimes Newz

Leave a Comment