26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने की राज्यपाल से भेंट

Junior Under Officer Haroon Imtiyaz of NCC Directorate, Jammu met the Governor

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की। इस अवसर पर हारून ने राज्यपाल को ‘‘राष्ट्रीय राइफल्सः इंडियन आर्मी’’ पुस्तक भेंट की, जिसे उन्होंने एनसीसी कैडेट जानवी के साथ सह-लेखक के रूप में लिखा है। यह पुस्तक राष्ट्रीय राइफल्स के गौरवशाली इतिहास, संचालन कौशल, समर्पण और बहादुर सैनिकों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से उनके योगदान को उजागर करती है।
राज्यपाल ने इस पुस्तक को लिखने के लिए हारून की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें भी कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स में सेवा देने का सौभाग्य मिला है, और इस पुस्तक ने उन्हें अपनी सेवा के अद्वितीय अनुभवों को फिर से जीने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने हारून की रिसर्च और भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को इतने युवा उम्र में प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक अन्य युवाओं को भी भारतीय सेना के योगदान उनके समर्पण के प्रति जागरूक करेगी।

Related posts

मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी एवं प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिये अल्मोड़ा पुलिस ने परिवहन विभाग व अन्य के साथ चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान।

Primetimes Newz

पीएनबी ने एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं पीएनबी परिवार के गर्वान्वित सदस्य अभिषेक और सुखजीत सिंह का किया सम्मान

Primetimes Newz

Leave a Comment