21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हर्षिल में आयोजित शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम  का हुआ सजीव प्रसारण

Live telecast of winter tourism program organised in Harshil

चमोली। हर्षिल में आयोजित शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। जीवन दायिनी मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल में आकर मैं धन्य हो गया हूं। शीतकालीन पर्यटन एक और बड़ा महत्वपूर्ण कदम हैं इसके माध्यम से उत्तराखंड के आर्थिक सामर्थ्य को साकार करने में मदद मिलेगी। हमें यहां के पर्यटन को बारह मासी बनाना ये उत्तराखण्ड के लिए बहुत जरूरी है। मैं चाहता हूं उत्तराखण्ड में कोई भी सीजन हो आफॅ सीजन न हो हर सीजन में टूरिज्म ऑन रहे। विंटर टूरिज्म में यहा ट्रैकिंग स्कीइग आदि एक्टिविटी का आयोजन किया जा सकता है। सर्दियों का समय बेहद खास होता है। इसी समय विशेष अनुष्ठान होते हैं। 365 दिन पर्यटन का विजन लोगों को दिव्य अनुभूतियों से जोड़ने का अवसर देगा। इससे यहां साल भर रोजगार के अवसर विकसित होंगे इसका बड़ा फायदा उत्तराखण्ड के लोगों को होगा। पिछले 10 वर्षो में पर्यटन का तेजी से विकास हुआ है।
उत्तराखण्ड के टिम्बरसेंण महादेव, माणा गांव में टूरिज्म इन्फ्रास्टेक्चर नये सिरे से विकसित हो रहा है। देश की नौजवान पीढ़ी से आग्रह करते हुए कहा कि सर्दियों में देश के बडे हिस्से में कोहरा होता सूर्यदेव के दर्शन नहीं होते हैं तब पहाडों में धूप का आनन्द मिलता है ये स्पेशल इवेंट बन सकता है और गढ़वाली में इसे क्या कहेंगे ’घाम तापो पर्यटन’। देश के कोने कोने से लोग उत्तराखण्ड जरूर आएं। कॉरपोरेट क्षेत्र के लोगों को मीटिंग करनी हो, सेमिनार करना हो, विंटर का समय हो इसके लिए देवभूमि से अच्छी जगह नहीं हो सकती है उत्तराखण्ड आएं, माई सेक्टर को एक्सप्लोर करें और यहां आकर योग और आयुर्वेद के जरिए रिचार्ज और रिएएनरजाएज भी हो सकते हैं।
हर साल 50 लाख यात्री यहां आ रहे हैं। और इस साल के बजट में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है  इससे पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढेगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। हमार प्रयास है कि उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रेां को पर्यटन का लाभ मिले इसके लिए हमने वाइव्रंेट विलेज कार्यक्रम चलाया। सरकार होम स्टे को बढ़ावा देने में जुटी है। पर्यटन बढ रहा है लोगों की आय बढ रही है। कहा कि मैंने वेड इन इंडिया कहा था इसके लिए उत्तराखंड से बढ़िया क्या हो सकता है। वेडिंग के लिए देशवासी उत्तराखण्ड को प्राथमिकता दें।
जनपद में बस स्टेशन गोपेश्वर, कलेक्ट्रेट में भी इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

रानीखेत स्थित को-ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री के फिर बहुरेंगे दिनः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध : सीएम धामी

Primetimes Newz

रसुवागढ़ी में फ्लैश फ्लड के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर

Primetimes Newz

Leave a Comment