20.5 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मोहान के पास बहुप्रतीक्षित धनगढी पुल का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, कुमाऊँ-गढ़वाल सहित मैदानी क्षेत्र को मिलेगा लाभ

The Chief Minister inaugurated the much-awaited Dhangadhi bridge near Mohan; the plains, along with the Kumaon and Garhwal regions, will benefit.

कुलदीप सोलीवाल, नैनीताल

रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊँ- गढ़वाल सहित मैदानी क्षेत्र को जोड़ने वाले रामनगर-मोहान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309 पर धनगढ़ी नाले पर बहुप्रतीक्षित गार्डर सेतु ने साकार रूप ले लिया है। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक रामनगर दिवान सिंह बिष्ट, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक सल्ट महेश जीना ने के साथ ₹ 29.65 करोड़ की लागत से निर्मित धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा लंबे समय से इस पुल की मांग चली आ रही थी, लोगों ने इसके लिए संघर्ष भी किया, बरसात में अनेकों जाने इस नाले ने ली हैं। उनकी सरकार ने जनहित की इस मॉग को गंभीरता से लिया । आज परिणाम स्वरूप पुल अस्तित्व में आ गया है। उन्होंने इसके लिए आम जन मानस को बधाई देते हुए कहा इस पुल का लाभ चारधाम यात्रा सहित कुमाऊँ, गढ़वाल की अनेकों विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा इसी पुल की थोड़ी दूरी पर पनोद नाले में भी गार्डर पुल बनाकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों आदि ने भब्य स्वागत कर पुल निर्माण कराने के लिए दोनों का आभार जताया है।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ समेत अधिकारी व कर्मचारी भारी संख्या मे मौजूद रहै।
वही उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रसिद्ध गर्जिया मंदिर मे जाकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का संदेश – “सुरक्षा ही सच्ची आज़ादी की कुंजी”

Primetimes Newz

कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार की मनमोहक प्रस्तुति से विरासत में छाई भक्ति की लहर

Primetimes Newz

नागरिक सुरक्षा संगठन युद्ध अथवा शांतिकाल दोनों स्थितियों में सदैव तैयार – एस० के० साहू

Primetimes Newz

Leave a Comment