20.9 C
Dehradun, IN
November 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के लंबित भुगतान के विरोध में 30 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं सचिवालय कूच की घोषणा।

An indefinite sit-in protest and a march to the Secretariat have been announced, starting from November 30, 2026, to protest against the non-payment of dues for drinking water projects under the Jal Jeevan Mission.

देहरादून, 28 नवंबर 2026- जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड प्रदेश में पेयजल योजनाओं का कार्य करने वाले ठेकेदारों का लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण ठेकेदारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून द्वारा पूर्व में भी माननीय सचिव, पेयजल निगम एवं विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्राचार के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक लंबित भुगतानों के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 अगस्त 2026 को माननीय सचिव महोदय के साथ हुई अंतिम बैठक में भी एसोसिएशन द्वारा अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट किया गया था कि माननीय मुख्यमंत्री जी को तीन दिन का समय दिया गया है, ताकि एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाकर ठेकेदारों के लंबित भुगतान के संबंध में विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया था कि यदि सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो दिनांक 30 नवंबर 2026 से प्रदेशभर के ठेकेदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद आज तक भुगतान की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है। पूर्व में मुख्य सचिव महोदय के निर्देश पर धरना समाप्त कराते समय 10 दिनों के भीतर भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी ठेकेदारों को उनका भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।

Letter DHARNA
इसी के विरोध में प्रदेश के समस्त ठेकेदार भाइयों द्वारा दिनांक 30 नवंबर 2026 को देहरादून स्थित SWSM कार्यालय में एकत्रित होकर सचिवालय कूच किया जाएगा तथा अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा। यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार द्वारा हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए लंबित भुगतान की निश्चित तिथि घोषित नहीं की जाती।

एसोसिएशन का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14.20 लाख ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की उपलब्धि का उल्लेख किया गया है। यह निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन यह भी विचारणीय है कि इस उपलब्धि को धरातल पर उतारने वाले ठेकेदारों का भुगतान आज तक क्यों नहीं किया गया? जिन ठेकेदारों ने अपने संसाधन और निजी पूंजी लगाकर योजनाओं को पूरा किया, वे आज अपने ही धन के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन योजनाओं को पूरा करने वाले ठेकेदारों का बकाया भुगतान आखिर कब तक किया जाएगा।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:

जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के सभी लंबित भुगतानों का शीघ्र अति शीघ्र भुगतान कराया जाए।

माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित करें।

सरकार एवं विभाग द्वारा लंबित भुगतान की स्पष्ट एवं निश्चित तिथि घोषित की जाए।

भुगतान में हो रही देरी के कारणों का स्पष्टीकरण देते हुए ठेकेदारों को लिखित रूप में आश्वासन दिया जाए।

एसोसिएशन यह स्पष्ट करना चाहती है कि हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। हमारा किसी भी राजनीतिक दल अथवा राजनीतिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। हालांकि वर्तमान में चुनावी माहौल को देखते हुए इस विषय को राजनीतिक मुद्दा बनाए जाने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन एसोसिएशन का उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति करना नहीं, बल्कि अपने द्वारा किए गए कार्यों का वैधानिक एवं लंबित भुगतान प्राप्त करना है।

देवभूमि जल शक्ति कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा “हमने हमेशा धैर्य, संयम और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जायज मांगों को सरकार के समक्ष रखा है और इस बार भी हमारा प्रयास शांतिपूर्ण ढंग से ही अपने अधिकार प्राप्त करना रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अथवा असामाजिक तत्व आंदोलन के दौरान अशांति फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसका एसोसिएशन से कोई संबंध नहीं होगा। एसोसिएशन माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उत्तराखंड सरकार से पुनः अपील करती है कि ठेकेदारों की गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप करें तथा लंबित भुगतानों की निश्चित तिथि घोषित कर भुगतान सुनिश्चित करें।”

अब ठेकेदारों के पास आश्वासनों की प्रतीक्षा करने के अतिरिक्त कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। अतः दिनांक 30 नवंबर 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी जायज मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। यदि इसके बावजूद समाधान नहीं निकलता है, तो प्रदेश के समस्त ठेकेदार भाइयों की सहमति से आगामी दिनों में सचिवालय अथवा मुख्यमंत्री आवास पर भी आंदोलन को आगे बढ़ाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: इस समाचार में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों एवं सोशल मीडिया माध्यमों से प्राप्त हुई है। प्राइम टाइम न्यूज़ इस खबर की सत्यता, प्रमाणिकता या पुष्टि का दावा नहीं करता है। खबर में दी गई किसी भी जानकारी की जिम्मेदारी संबंधित स्रोत की होगी। हमारा उद्देश्य केवल समाचार एवं सूचनाओं को जनहित में साझा करना है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले संबंधित जानकारी की स्वयं पुष्टि अवश्य करें।

Related posts

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Primetimes Newz

ग्राम सुद्वोवाला में विवादस्पद वाईन एवं बीयर शॉप के सम्बन्ध में डीएम ने सुनवाई कर दोनो पक्षों को सुना

Primetimes Newz

Leave a Comment