21.3 C
Dehradun, IN
October 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अल्मोड़ा मे अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुन्दर कुमार गौतम का पिथौरागढ हुआ स्थानांतरण, स्टाफ व पत्रकारो ने दी भावभीनी विदाई

Sundar Kumar Gautam, Additional District Information Officer in Almora, has been transferred to Pithoragarh; staff and journalists bade him an emotional farewell.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।जिला सूचना कार्यालय, अल्मोड़ा में नियुक्त अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार के जनपद पिथौरागढ़ स्थानांतरण के अवसर पर कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सुंदर कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगात्मक व्यवहार, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक कार्यशैली ने कार्यालय की कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे अपने नवीन कार्यस्थल पर भी इसी प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने अपने अल्मोड़ा में कार्यकाल से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि यहाँ कार्य करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी और यादगार रहा। उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी सुंदर कुमार के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सरल, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व की सराहना करते हुए पिथौरागढ़ में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 26 करोड़ की सौगात

Primetimes Newz

85 वर्ष की राधिका अम्मा का निधन, अंतिम इच्छा के अनुसार किया देहदान, संघर्ष, साहस और सामाजिक चेतना की बनीं मिसाल

Primetimes Newz

एचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

Primetimes Newz

Leave a Comment