26.2 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल को राखी बांधने राजभवन पहुंची छात्राएं

Students reached Raj Bhawan to tie Rakhi to the Governor

देहरादून।   रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन को प्रेम, विश्वास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया।  इसी क्रम में एसओएस चिल्ड्रन विलेज भीमताल, सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड की छात्राओं ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर शुभकामनाएं प्रेषित की। राज्यपाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्यौहार हमें अपने संबंधों की पवित्रता और समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, जो पारिवारिक बंधनों को और मजबूत करता है तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को गहरा बनाता है। इस अवसर पर प्रथम महिला   गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया

Primetimes Newz

एनसीडब्ल्यू और ईडीआईआई महिला उद्यमिता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एकजुट

Primetimes Newz

Leave a Comment