21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने  की सीएम धामी से भेंट

Delegation of Punjab National Bank met CM Dhami

– पीएनबी ने आपदा राहत कार्यों के लिए 1 करोड़ का योगदान दिया
देहरादून।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब नेशनल बैंक से आए प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ का योगदान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पीएनबी द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों के त्वरित सहायता और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा संकट की घड़ी में संस्थाओं एवं संगठनों का इस प्रकार आगे आना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, पंजाब नेशनल बैंक के जी.एम अनुपम, ए.जी.एम अजित कुमार उपाध्याय, चीफ मैनेजर सर्वेश मौजूद रहे।

Related posts

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर कुमाऊँ आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, त्रुटि रहित व समयबद्ध प्रक्रिया पूरी करने पर दिया जोर

Primetimes Newz

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

Primetimes Newz

सीएम धामी ने दी  मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली को सेवानिवृत्त पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

Primetimes Newz

Leave a Comment