23.1 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीएम चमोली ने गौचर नगर क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा बैठक की

DM Chamoli held a review meeting to review the problems of Gauchar Nagar area.

चमोली।  जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार गोपेश्वर में नगर क्षेत्र गौचर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पार्किंग समस्या,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण,रेलवे एवं हवाई पट्टी से लगी भूमि सम्बंधित विषयों, गौचर मुख्य बाजार में साईन बोर्ड के अधूरे कामों एवं खेल मैदान निर्माण आदि बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है एवं निर्मित बहुमंजिला पार्किग नगर पालिका को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है साथ ही खेल मैदान का आंगणन शासन को भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर क्षेत्र में आ रही पानी भराव की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करें एवं अन्य सभी प्रकार के कार्यों को मानक के अनुसार समय रहते पूर्ण करें वहीं  जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौचर मुख्य बाजार की दुकानों में साइन बोर्ड के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाए, एवं अन्य सभी रेखीय विभागों को निर्देश दिये कि नगर में प्रस्तावित सभी सुधारीकरण एवं विकास कार्यों को मानक के अनुरूप समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करा लिये जाए।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह एवं अन्य संबन्धित अधिकारी ऑनलाईन वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Related posts

यातायात नियम तोड़ने पर 165 डिलीवरी ब्वॉयज के चालान

Primetimes Newz

राज्य सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध :सीएम

Primetimes Newz

अल्मोड़ा में उत्साह और गर्व के साथ निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

Primetimes Newz

Leave a Comment