18.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

श्री बद्रीनाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में 500 पेड़ लगाने का रखा लक्ष्य

Shri Badrinath Temple Service Committee sets a target of planting 500 trees in a plantation drive.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैण। हरेला पर्व पर श्री बद्रीनाथ मंदिर में बृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया। विकास खण्ड के दूरस्त गाँव मल्ला धनेटा मे उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर श्री बद्रीनाथ मंदिर सेवा समिति, मल्ला धनेटा के तत्वावधान में ग्राम नींबूगैर से श्री बद्रीनाथ मंदिर तक बृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर एवं मंदिर मार्ग की धरा को हराभरा बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत वन प्रभाग रानीखेत द्वारा विभिन्न बांज, बुरास,उन्तीस, सहतूत, मोरपंखी,बांस, अन्य कई प्रजातियों के लगभग 500 पौधे लगाये। वही उनकी सुरक्षा हेतु 100 लोहे के ट्री गार्ड उपलब्ध कराए गए। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थल का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थानों का चयन किया तथा अपने तकनीकी मार्गदर्शन में पौधारोपण कराया। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी। समिति के कार्यकारणी सदस्य के डी शर्मा ने बताया कि यह अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जब तक सभी 500 पौधों का सफलता पूर्वक रोपण नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसके बाद भी पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आने वाले वर्षों में ग्राम नींबूगैर से श्री बद्रीनाथ मंदिर तक का सम्पूर्ण मार्ग हरित एवं आकर्षक स्वरूप प्राप्त कर सके। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र ध्यानी के नेतृत्व में के.डी. शर्मा, शिव दत्त ध्यानी, गोपाल दत्त, लक्ष्य, उदियानंद, राजे सिंह, जानकी देवी, बसंत देवी, उमा देवी, चंद्रा देवी, जसुली देवी, नारायण दत्त, पुष्पा देवी, शंकर दत्त एवं हीरा देवी सहित समिति के पदाधिकारियों, ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया।
वन विभाग की ओर से वनाधिकारी विजय सिंह, पूरन सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पौधारोपण कराया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर समिति के कार्यकारिणी सदस्य के.डी. शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे को सुरक्षित रखकर उसे वृक्ष बनाना है। यदि हम सभी ग्रामवासी मिलकर इस अभियान को सफल बनाते हैं, तो आने वाले वर्षों में श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर एवं मंदिर मार्ग हरियाली से आच्छादित होकर धार्मिक पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का एक आदर्श उदाहरण बनेगा।
अंत में श्री बद्रीनाथ मंदिर सेवा समिति ने इस सफल अभियान के लिए वन प्रभाग रानीखेत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। समिति ने कहा कि वन विभाग के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता से यह अभियान सफलतापूर्वक प्रारंभ हो सका है तथा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए यह सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

Related posts

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मांगी भीख, कुलपति के लिए किया विरोध प्रदर्शन

Primetimes Newz

पहाड़ के लोगों के प्रति भाजपा की सोच उजागर हुई: डसीला

Primetimes Newz

पंजाब नैशनल बैंक ने साइबर सुरक्षा हैकाथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया

Primetimes Newz

Leave a Comment