20.3 C
Dehradun, IN
September 28, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल ने सराहा निःशुल्क डेंटल कैंप, अगली बार आम नागरिकों को भी मिलेगा लाभ

Governor appreciated the free dental camp, next time common citizens will also get benefit

देहरादून| राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कर्नल संजीव दताना, मिलिट्री डेंटल सेंटर देहरादून ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्नल दताना ने राज्यपाल को 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप की जानकारी दी।

कर्नल दताना ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। यह कैंप अत्यंत सफल रहा और इससे पूर्व सैनिक समुदाय को विशेष रूप से सुविधा मिली।

राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी इनका आयोजन होते रहना चाहिए।

राज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि आगामी समय में एक और निःशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिविल नागरिकों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आम जनता को भी लाभ मिल सकेगा।

Related posts

ईडीआईआई द्वारा इनक्यूबेटेड ओमस्पेस रॉकेट एंड एक्सप्लोरेशन को भारत के स्वदेशी स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल निर्माण के लिए 3 मिलियन डॉलर की प्री-सीड फंडिंग प्राप्त हुई

Primetimes Newz

सीएस बर्द्धन ने ली जन्म-मृत्यु पंजीकरण के सम्बन्ध में राज्यस्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ

Primetimes Newz

Leave a Comment