25.2 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Senior Sangh Akhil Bharatiya Pracharak Bhayyaji Joshi met Maharaj and extended birthday greetings to him.

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह माननीय सुरेश “भैय्याजी” जोशी जी ने आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट उन्हें उनके 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सरकार्यवाह सुरेश “भैय्याजी” जोशी ने बुधवार को उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी निवास पर पहुंच कर भेंट की और उन्हें उनके 75वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने श्री महाराज जी के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन अध्यात्म, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। भेंट के दौरान दोनों वरिष्ठ जनों के बीच प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई। भैय्याजी जोशी ने श्री महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भी भैय्याजी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के ज्येष्ठ पुत्र श्रद्धेय जी महाराज भी मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने किया शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में प्रतिभाग

Primetimes Newz

भाजपा एससी मोर्चा ने प्रदेशभर में राहुल का पुतला दहन कर किया जबरदस्त प्रदर्शन!

Primetimes Newz

एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई: देहरादून में अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़, कई भवन सील

Primetimes Newz

Leave a Comment