19.9 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के वैज्ञानिकों ने किया भीमगोड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु स्थलीय निरीक्षण

Scientists from the Uttarakhand Landslide Mitigation and Management Centre conducted a field inspection in the Bhimgoda area for proper management of landslides occurring from the hill.

– भूवैज्ञानिक टीम द्वारा भीमगोड़ा क्षेत्र एवं रेलवे ट्रैक पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु जल्द सौंपेंगे जिला प्रशासन को रिपोर्ट।
– निरीक्षण के दौरान वनविभाग, आपदा प्रबंधन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।
हरिद्वार। भीमगोड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के भूवैज्ञानिक टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान सीनियर भूवैज्ञानिक डॉ रुचिका टेंडन ने अवगत कराया कि भीमगोड़ा क्षेत्र के मेजर भूगर्भीय समस्या है यह की जो रॉक  मड स्टोन का जो पहाड़ है वह बहुत कमज़ोर है,उन्होंने कहा कि यह के स्टोन का परीक्षण कराया जायेगा, परीक्षण उपरांत ही भूस्खलन क्षेत्र के उचित प्रबंधन के लिए व्यवस्था कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसकी जांच रिपोर्ट जल्द ही प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी तथा इस संबंध में जो भी ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाएगा उसके लिए वन विभाग,रेलवे,लोक निर्माण विभाग एव आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान भूवैज्ञानिक डॉ रघुबीर,उप निर्देशक राजा जी पार्क अजेय नेगी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,सहायक अभियंता लोनिवि गणेश जोशी,सुनील कुमार एवं रेंजर वीरेंद्र तिवारी,चौकी इंचार्ज हरकी पौड़ी संजीत कंडारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्मिकों का हुआ पहला रेंडमाइजेशन

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया

Primetimes Newz

Leave a Comment