21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बच्चों को छात्रवृत्ति बांटी, शिक्षण व्यवस्था को विद्यालय एक लाख रुपये दिए

पिथौरागढ़। ग्राफीक एरा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन ने हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के मेधावियों को छात्रवृत्ति बांटी। गुरुवार को चेयरमैन डॉ. कमल घनसाला, यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, ग्राफीक एरा भीमताल के निदेशक कर्नल नायर विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। डॉ. घनसाला ने विद्यालय प्रबंधन को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही हाईस्कूल मैरिट सूची में रहे रोहित सिंह घींघा को दो वर्षो तक प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति देने की भी घोषणा की। कक्षा आठ में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को भी दो वर्ष तक तीन-तीन हजार प्रतिमाह छात्रवृत्ति देने की बात कही।
उन्होंने कम्प्यूटर लैब को हाईटैक बनाने व कम्प्यूटर उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए 200 पुस्तकें देने की बात कहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र शर्मा ने मदद के लिए आभार जताया। यहां निवर्तमान जिपं सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

TET अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का सचिवालय घेराव

Primetimes Newz

सीएम धामी ने की  केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान  से भेंट

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र एवं आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

Primetimes Newz

Leave a Comment