16.8 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एडीसीओ राजेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त

रुद्रपुर।  सहकारिता विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) राजेंद्र प्रसाद बुधवार को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विकास भवन स्थित कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके सेवाकाल के दौरान दिए गए योगदान की सराहना की। सभी ने एक स्वर में उनकी कार्यशैली, अनुशासन और मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा की। इस दौरान जिला सहायक निबंधक सुमन कुमार ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यकाल में जिस समर्पण और कार्यकुशलता का परिचय दिया, वह अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

Related posts

चमोली के 258 मतदेय स्थलों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Primetimes Newz

धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की पहल, राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Primetimes Newz

राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR, हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने लिया कानूनी मोड़

Primetimes Newz

Leave a Comment