Home Blog Page 590

जौनसार बावर के पहले चिकित्सक के निधन से शोक की लहर

जौनसार बावर के पहले चिकित्सक एवं समाजसेवी डा. सरदार सिंह चौहान (86 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अनेक सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। वे अपने पीछे दो पुत्र और पांचं पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
मूलरूप से कालसी ब्लॉक के बिसोई गांव निवासी डा. चौहान पिछले 70 वर्ष से अधिक समय से चकराता में रह रहे थे। बताया गया कि वह जौनसार बावर के पहले चिकित्सक थे। चकराता में ही उनका अपना निजी क्लीनिक था। डा. चौहान चिकित्सक होने के साथ ही एक समाजसेवी और राजनीति में भी सक्रिय थे। उन्होंने हमेशा समाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाई। राम मंदिर आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही चकराता में छह दशक से अधिक समय तक ग्रामीणों का उपचार किया। वे कोविड काल मे भी निरंतर मरीजों का उपचार करते रहे। डा. चौहान पिछले चार वर्ष से गुर्दों की बीमारी से ग्रसित थे। दो सप्ताह से उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब था और विकासनगर के एक निजी नर्सिंग होम में उनका उपचार चल रहा था। जहां उन्होंने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पूर्व जिपं अध्यक्ष चमन सिंह, जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, प्रताप रावत, चंदन रावत, अमित जोशी, तीर्थ कुकरेजा, मुन्ना राणा, आईएस नेगी आदि ने दुख जताया है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है भाजपा: अग्रवाल

22.02.2022

भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने चुनाव के दौरान कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और ऋषिकेश व प्रदेश में भाजपा की भारी मतों से जीत दर्ज होनी सुनिश्चित है।
सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के बापूग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश के भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत की है। इसके परिणामस्वरूप इस चुनाव में ऋषिकेश से पार्टी भारी अंतर से यह सीट जीतेगी। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम आयोजक रविंद्र राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान अन्य दलों के प्रत्याशियों ने कई अनुचित हत्थकंडे अपनाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश बिष्ट, पार्षद जयेश राणा, पार्षद अनिता प्रधान, सुभाष वाल्मीकि, सुरेन्द्र सिंह, पुनीता भंडारी, जगदीश भंडारी, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, दुर्गा देवी, बालम सिंह रावत, राजू बिष्ट, विक्की पयाल, हेमा निमवाल, प्रेम पटोदिया, पवन गुप्ता, गोपाल दत्त थपलियाल, सुभाष सैनी, कैलाश बलोदी, राजेश्वर शर्मा, सोम प्रकाश चौहान, राजेंद्र प्रसाद थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

116 प्रशिक्षु अफसरों का साहसिक प्रशिक्षण शुरू

22.02.2022

गंगाघाटी में बीएसएफ के जांबाज प्रशिक्षु अफसर जोखिम से मुकाबला करना सीखेंगे। 116 प्रशिक्षु अफसरों के नए बैच का बीआईएएटी में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसके तहत प्रशिक्षु अफसर व्हाइट वाटर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, रिवर क्रॉसिंग, क्लाइंबिंग कॉन्फिडेंस जंप, बॉडी सर्फिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग आदि की ट्रेनिंग लेंगे।
सोमवार को डोईवाला स्थित बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग में सीओटी बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के 116 एसआई प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीआईएएटी के कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने किया। नेगी ने कहा कि एसआई प्रशिक्षु अफसरों को बदलते परिवेश में कठिन चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना होगा। इंस्टीटयूट के प्रशिक्षक और इंस्ट्रक्टर के साथ ही अर्जुन अवार्ड पाने वाले पर्वतारोही और पर्यावरणविद् भी प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण का प्रथम चरण 26 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 28 फरवरी से 5 मार्च तक होगा। कार्यक्रम में उप कमांडेंट आरएन भाटी, मनोज सुंदरियाल, पीके जोशी एवं एसके त्यागी, सहायक कमांडेंट पवन सिंह पंवार, अरुण कुमार, चिकित्सा अधिकारी डा. रजनीकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

श्रद्धा पूर्वक मनाया शहीदी दिवस श्री ननकाना साहिब

22.02.2022

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून के तत्ववाधान में शहीदी दिवस साका श्री ननकाना साहिब कथा-कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रात: नितनेम के पश्चात भाई चरणजीत सिंह ने शबद गायन किया। हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि श्री ननकाना साहिब की घटना बताई। अरदास के पश्चात संगत ने जलपान ग्रहण किया। संचालन सेवा सिंह मठारु ने किया। प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, जनरल सेक्रेटरी गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, राजिंदर सिंह राजा आदि उपस्थित थे।

लोहे की शटरिंग चुराने में 6महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

22.02.2022

निर्माणाधीन साइट से लोहे की शटरिंग चुराने के आरोप में पुलिस ने छह महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
डोईवाला कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को अनूप कुमार सोलंकी निवासी भानियावाला ने पुलिस को एक तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि गणपति गार्डन के सामने उनका नहर बनाने का काम चल रहा है। इसमें लोहे की शटरिंग लगी थी। शुक्रवार को चोरों ने निर्माण कार्य से लोहे की शटरिंग चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया। चोरी की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में केशवपुरी बस्ती की कुछ महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। वे लोग चोरी के माल को हरिद्वार की तरफ ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान माजरी चौक पर छह महिलाओं एक पुरुष आरोपी को पुलिस ने धर लिया। साथ ही लोडर वाहन से चोरी का माल भी बरामद कर लिया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र हनीफ, इंदु पत्नी शिव चंद साहनी, अनीता पत्नी किशोरी साहनी, भीमा देवी पत्नी नंदू साहनी, मंज पत्नी मुकेश, किसनी पत्नी रामशरण, रानी पत्नी बबलू सभी निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के रूप में कराई है।

शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सबकी सहभागिता जरूरी: सीईओ

21.02.2022

मुख्य शिक्षा अधिकारी डा़ आनंद भारद्वाज ने आठ ब्लॉकों के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली गई। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत इंटर कॉलेज मोटाढांक में आयोजित बैठक में पौड़ी जनपद के सीईओ डा़ आनंद भारद्वाज ने विद्यालयों में शैक्षिक माहौल बनाने के लिए अभिभावकों के साथ संपर्क स्थापित कर छात्रों के होमवर्क पर ध्यान देने, प्रयोगात्मक कक्ष का संचालन करने, विभाग द्वारा दी गई धनराशि का उचित मदों पर खर्च करने आदि बिन्दुओं पर प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से संबंधित किसी भी समस्या के लिए प्रधानाचार्य सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने सीईओ को अपने विद्यालयों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलामंत्री मनमोहन चौहान ने प्रधानाचार्यों को आहरण वितरण का अधिकार नहीं होने से विद्यालय संचालन में उत्पन्न समस्याओं के बारे में बताया। माध्यमिक शिक्षा प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष धर्मपाल बिष्ट एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महावीर बिष्ट द्वारा भी विभिन्न समस्याओं को बैठक में रखा गया। इस अवसर पर बीईओ दुगड्डा अभिषेक शुक्ला, जयहरीखाल सुमेर सिंह कैंतुरा, पोखड़ा अजयउद्दीन, यमकेश्वर आरएस तोमर, द्वारीखाल दिनेश रावत, नैनीडांडा आनंद सिंह बिष्ट, रिखणीखाल अजय कुमार चौधरी, सुषमा दास, जगमोहन सिंह रावत, लखपत राज खुगशाल, प्रधानाचार्य रविंदर सिंह रावत, पुष्पा धस्माना, सुनीता मधवाल, अतुल कुकरेती, सोहनलाल, बृजमोहन ममगाईं, शंकर दत्त गौड़, सत्य प्रकाश, विजेंदर सिंह नेगी, मोहन सिंह रावत, अरुण थपलियाल आदि मौजूद रहे।

एनटीपीसी ने छात्रों के दिए गर्म कपड़े

21.02.2022

जोशीमठ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोरंग में अध्यनरत छात्र-छात्रओं को बिजली कंपनी एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड़ की महिला समिति ने अपने सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निशुल्क ऊनी कोट, मास्क, मोजे, टोपी आदि वितरित किए। इस अवसर पर अलकनन्दा महिला समिति की अध्यक्ष उषा अहिरवार ने कहा कि उनकी समिति समय समय पर विविध सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम चलाती रहती है। कहा कि भविष्य में भी अध्यनरत छात्र-छात्राओं की मदद उनकी समिति करती रहेगी। उषा अहिरवार ने अध्यनरत छात्र छात्राओं से और मनोयोग से शिक्षा प्राप्त करने व अच्छे अंक प्राप्त करने की अपील की। कहा कि जीवन में श्रेष्ठ शिक्षा ही व्यक्तित्व के विकास में सहायक होती है, इस लिए हर बच्चा शिक्षा प्राप्ती करे, उन्होंने विद्यालय के अध्यापक वर्ग से भी बच्चों को और रचनात्मक ढंग से बच्चों को पढ़ाने की अपील की, कहा कि अलकनन्दा महिला समिति सदैव ही सामाजिक कार्यों के तहत मदद करने को तैयार है। इस अवसर पर समिति की किरन अग्रवाल, शुभा तिवारी , प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

1 किलो 786 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के तीन युवक गिरफ्तार

21.02.2022

धरासू पुलिस ने 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ पानीपत, हरियाणा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत पुलिस की नशे के खिलाफ जंग निरंतर जारी है। पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर लगातार लगाम लगा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू कमल कुमार लुण्ठी की देखरेख में धरासू पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान नगुण बैरियर के पास से पवन कुमार सैनी (30) पुत्र जिले सिंह, कुनाल सैनी (32) पुत्र धर्म सिंह और अनिल वर्मा (30) पुत्र हरि सिंह, निवासी हरिनगर, सैनी कॉलोनी थाना मॉडल टाउन, पानीपत हरियाणा को 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद माल और गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तीनों युवकों के खिलाफ थाना धरासू में एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया कि तीनों युवक उत्तरकाशी के ग्रामीण इलाकों से चरस एकत्र कर उसे मुनाफे के लिए हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक राय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया है। पुलिस टीम में रोहित कुमार, अमित कुमार, दीवान सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल थे।

गुरु रविदास लीला का मंचन धूमधाम से होगा : सतीश कुमार

21.02.2022

श्री गुरु रविदास लीला समिति द्वारा एक सप्ताह चलने वाली लीला का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश कुमार ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष में ज्वालापुर स्थित कड़च्छ मोहल्ले के श्री रविदास मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु रविदास लीला का मंचन धूमधाम से किया जा रहा है। लीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा अभिनय किया जाएगा। लीला का मुख्य उद्देश्य समाज को गुरु रविदास के जीवन से रूबरू कराना है। गुरु रविदास ने समाज और विश्व में व्याप्त ऊंच नींच का भेदभाव को मिटाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। गुरू रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होने आह्वान करते हुए कहा कि गुरू रविदास की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तीरथ पाल रवि, योगेश भूषण, योगेंद्र पाल रवि, संदीप कुमार, राजन, राजेंद्र पटेल, श्यामल दाबोडीया, विनोद कुमार, विजय पाल रवि, अंतरिक्ष पालीवाल, गोपाल सिंह, अरविंद कुमार, योगेश कुमार आदि अपना योगदान दे रहे।

ज्ञान एवं वैराग्य की साक्षात प्रतिमूर्ति थे साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य: श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

21.02.2022

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा है कि संतों का जीवन सदैव परोपकार को समर्पित रहता है और महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करती रहती हंै। साकेतवासी जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज ज्ञान एवं वैराग्य की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए समर्पित किया। भारत के इतिहास में उनका नाम सदैव स्वर्णिम अक्षरों में व्याप्त रहेगा। भीमगोड़ा स्थित श्री जगन्नाथ धाम में साकेतवासी जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की तृतीय श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघु मुनि महाराज ने कहा कि साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज एक विद्वान और तपस्वी महापुरुष थे। जिन्होंने वैष्णव परंपराओं का जीवन पर्यंत निर्वहन करते हुए भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाया। समाज कल्याण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा बलराम दास हठयोगी एवं स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज तो जीवन पर्यंत मानवता की सेवा हेतु समर्पित रहे। उन्होंने समाज से जात पात ऊंच नीच का भेदभाव मिटाकर समरसता का संदेश दिया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। महंत रघुवीर दास एवं महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा अनादि काल से भारत को महान बनाती है। साकेतवासी जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। जिनके आदर्शो को अपनाकर उनके कृपा पात्र शिष्य महंत अरुण दास एवं महंत लोकेश दास धर्म के संरक्षण संवर्धन में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए महंत अरुणदास एवं महंत लोकेश दास महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव साकेतवासी जगतगुरु स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के अधूरे कार्यों को पूर्ण करना ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है। संत एवं समाज सेवा करते हुए वह अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित करेंगे गंगा तट से उनके गुरु द्वारा जो सेवा प्रकल्प प्रारंभ किए गए थे। उनमें निरंतर बढ़ोतरी की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत प्रह्लाद दास, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत सूरज दास, स्वामी ऋषि रामकिशन, महंत जसविंदर सिंह, महंत निर्मल दास, स्वामी जगदीशानंद गिरी, स्वामी  चिदविलासानंद, स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत सुतीक्षण मुनि, राजमाता आशा भारती, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत जमुना दास, स्वामी गंगादास उदासीन, महंत श्याम प्रकाश, महंत रामकृष्ण दास, महंत कमल दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler