Home Blog Page 585

ग्रामीणों को मौन पालन से आजीविका संवर्धन के गुर सिखाए

28.02.2022

गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान श्रीनगर के तत्वाधान में रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखण्ड जखोली के बच्चवाड़ गांव में वैज्ञानिकों,प्रशक्षिकों,काश्तकारों और ग्रामीण महिलाओं ने मौन पालन से आजीविका संवर्धन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर काश्तकारों को मौन पालन से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए ग्रामीण काश्तकारों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डा.एके साहनी ने संस्थान का परिचय एवं कार्यक्रम का विवरण देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में मौन पालन से स्वरोजगार प्राप्त करने का एक विकल्प के बारे में बताया है। उन्होंने काश्तकारों को मौन पालन से स्वरोजगार के रुप में अपनाने से आजीविका संवर्धन की सम्भावना पर विस्तार से चर्चा की है। संस्थान के वैज्ञानिक व भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान अकादमी के सदस्य डा.अरुण कुमार जुगराण ने स्थानीय काश्तकारों को मौन पालन के गुर सिखाते हुए वर्तमान परिपेक्ष्य में मौन पालन को स्वरोजगार के रुप में अपनाने का आह्वान किया है। प्रगतिशील काश्तकार हयात सिंह राणा ने कृषकों को कृषि कार्य के साथ साथ मधुमख्खी पालन अपनाने पर जोर दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान रणजीत रावत ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा मौन पालन पर दी गयी जानकारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसानों को आजीविका संवर्धन के लिए बढ़ चढ़कर मौन पालन करना चाहिए।
संस्थान के शोधार्थी आशीष ने प्रोजेक्टर के माध्यम से काश्तकारों को मौन पालन करने की विस्तार जानकारी दी है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक सुरेश कपरवाण व जीत सिंह बिष्ट ने मधुमख्खी बाक्स के जरिए मौन पालन करने की जानकारी दी है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शशी देवी,धूम सिंह रावत,अनिल रावत,सूरत सिंह,धर्म सिंह,भरत सिंह आदि मौजूद थे।

ओबीसी समाज को पूरा सम्मान देती है भाजपा: देवेंद्र प्रजापति

26.02.2022

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि भाजपा ओबीसी समाज का पूरा सम्मान करती है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री मनोज पाल के संचालन में आयोजित वर्चुअली बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। बैठक में मौजूद मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी एवं महामंत्री मनोज पाल ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। बैठक में पवन भारद्वाज, प्रदीप मौर्य, किरण चौधरी, वीर सिंह, अमित कुमार, कंचन कश्यप, प्रदीप पाल, सहित सैकड़ों मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

गुटखा व्यापारी के गोदाम पर छापामारी कर जब्त किया लाखों का माल

26.02.2022

राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने ज्वालापुर के गुटखा व्यापारी के गोदाम पर छापामारी कर लाखों रूपए का सामान जब्त किया है। एसजीएसटी की कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। कर चोरी कर माल लाए जाने की सूचना पर एसजीएसटी की ज्वाइंट कमिश्नर सुनीता पांडे के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ ज्वालापुर स्थित एक गुटखा व्यापारी के गोदाम पर छामापारी कर बिल आदि दिखाने को कहा गया। लेकिन व्यापारी बिल नहीं दिखा पाया। इस पर एक ट्रक माल जब्त कर लिया गया। जबकि व्यापारी का कहना है कि देर रात होने की वजह से बिल उपलब्ध नहीं हो पाया है। कंपनी से बिल आते ही विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। एसजीएसटी की ज्वाइंट कमिश्नर सुनीता पांडे ने बताया कि टैक्स चोरी की सूचना पर कार्रवाई की गयी है। व्यापारी के बिल नहीं दिखा पाने पर माल को जब्त कर लिया गया है। जब्त किए गए माल का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

आरसेटी की पहल पर मोमबत्ती प्रशिक्षण शुरू

26.02.2022

लोहाघाट। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से विकास खंड लोहाघाट के ग्राम बलाना, दिगालीचौड़ में उद्यमिता का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के पहले दिन मोमबत्ती निर्माण से संबंधित बारीकियां बताई। शिक्षण का शुभारंभ आरसेटी के निदेशक आपी टम्टा, देवकी अधिकारी और भरत कुमार ने संयुक्त रुप से किया। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र, राजेश पन्त और महेंद्र पटवा ने प्रशिक्षणार्थियों का नामांकन और रजिस्ट्रेशन किया गया। मास्टर ट्रेनर रमेश चंद्र पंत ने मोमबत्ती निर्माण से संबंधित बेसिक जानकारी के साथ ही साथ प्रैक्टिकल करवाया।

स्मैक तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

26.02.2022

हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गुरुवार देर रात को 6.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम कसने और अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार रात्रि गश्त पर तैनात पुलिस ने पांवटा रोड पर कोर्ट तिराहे के पास एक संदिग्ध को रोक लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी किशन ठाकुर पुत्र कविराज सिंह ठाकुर, निवासी ढालीपुर विकासनगर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज तिवारी का कहना है कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पकड़ी गयी स्मैक की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रवीण कुमार, अमित कुमार, श्रीकांत मलिक और रजनीश कुमार शामिल रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात

26.02.2022

हर छात्र को सुरक्षित लाया जाएगा: अजीत डोभाल
देहरादून।  यूक्रेन में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और अब वहां फंसे हर एक भारतीय को स्वदेश लाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इन हालातों पर खास निगाहें बनाकर रखे हुए हैं। इस बीच उत्तराखंड के कई छात्र में यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात की है। डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और कहा है कि हर किसी छात्र की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि हर छात्र को सुरक्षित लाया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने भी यूक्रेन में फंसे नागरिकों के संबंध में अहम निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने बीते दिन इसे लेकर आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक एवं सामरिक परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील है। उत्तराखंड से विभिन्न कार्यों जैसे शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के अनेक नागरिक यूक्रेन में निवासरत हैं, जिनकी सुरक्षा के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड शासन द्वारा समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण जैसे उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल, पासपोर्ट नंबर जैसी जानकारियां हासिल कर तत्काल शासन को भेजें, ताकि उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आगे की जरूरी कार्यवाही की जा सके। आदेश में सभी नागरिकों से यूक्रेन में फंसे परिजनों एवं संबंधियों के संबंध में हर जरूरी सूचना 112 नंबर पर देने का अनुरोध किया गया है।

घर तो आए, लेकिन तिरंगे में लिपटकर

26.02.2022

सैन्य सम्मान के साथ दी शहीद जगेन्द्र सिंह चौहान को अंतिम विदाई
देहरादून।  सेना के जांबाज जवान शहीद जगेंद्र सिंह चौहान की अब सिर्फ यादें शेष हैं।  सियाचिन ग्लेशियर में लैंड स्लाइडिंग होने के चलते हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए थे। आज शहीद का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया गया। सियाचिन में शहीद हुए भानियावाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान भानियावाला लाया गया। जहाँ सैकड़ों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कुछ देर घर पर पार्थिव शरीर रखने के बाद सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन में बीते 21 फरवरी को ग्लेशियर में भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आने से शहीद हो गए थे। शहीद जगेन्द्र सिंह चौहान के परिजन पिछले दो दिनों से पार्थिव शरीर घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्रवासियों के अनुसार जगेन्द्र सिह चौहान को 25 फरवरी को छुट्टी पर घर आना था इससे पूर्व ही वह हादसे में शहीद हो गये और मौसम की खराबी की वजह से उनका पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंच सका था। बृहस्पतिवार को सेना के अधिकारियों ने सूचना दी कि उनका पार्थिव शरीर 25 फरवरी को सुबह आठ बजे पहुंच जायेगा। आज शहीद के पार्थिव शरीर को उनके आवास से पूरे सम्मान के साथ भानियावाला बाजार होते हुए भानियावाला तिराहा ले जाया गया। तिराहे से सेना के ट्रक द्वारा पार्थिव हरिद्वार ले जाया गया। शहीद के सम्मान में बाजार पूरी तरह बंद रहा। भानियावाला में कई स्कूली बच्चों ने शहीद के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गणेश गोदियाल, भाजपा नेता बृज भूषण गैरोला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, गौरव चौधरी, मनोज नोटियाल, नरेन्द्र नेगी, विजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, नरेंद्र नेगी हिमांशु राणा ईश्वर रौथान, मनीष यादव, प्रेम पुंडीर, सरोज भंडारी, मोहन सिंह चौहान, सुखदेव चौहान, प्रदीप नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल सहित क्षेत्रीय जनता ने नम आंखों से उनको अंतिम बिदाई दी। उनकी शहादत की खबर से उत्तराखंड शोक में डूबा है।

पॉक्सों के मामलों को दो माह में निपटाए अधिकारी: एसएसपी

26.02.2022

एसएसपी पंकज भट्ट ने शुक्रवार को कोतवाली स्थित बहुद्देशीय भवन में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। यातायात नियंत्रण कार्ययोजना का जायजा भी लिया। इसके बाद सभी प्रभारियों को विधानसभा निर्वाचन 2022 में होने वाली मतगणना के संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। महिला संबंधित अपराध तथा पॉक्सो के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमों का 2 माह के भीतर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि में प्रभावी जोनल चेकिंग की जाए।️ यातायात निदेशालय के आदेश के क्रम में बॉडी केम व एल्कोमीटर की उपयोगिता को प्रभावी किया जाए। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन, अतिक्रमण और आईआरएडी से संबंधित पहलुओं का जायजा लेकर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि वर्तमान में यूक्रेन और रूस के मध्य चल रहे युद्ध के कारण जिले के रहने वाले लोगों की भी वहां फंसे होने की संभावना है। नैनीताल पुलिस जिला, नगर नियंत्रण कक्ष, 112 और अभिसूचना इकायों को प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्काल प्रभावी कदम उठाएं। अवैध नशे पर अंकुश लगाने के लिए एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत और विधान सभा निर्वाचन में सराहनीय कार्य करने पर एसआई गोविंद नाथ को मैन ऑफ द मंथ चुना गया वहीं सम्पूर्ण एसओजी, निर्वाचन टीम व निरीक्षक रेडियो व टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। गोष्ठी के दौरान एसपी यातायात, क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंश सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

आढ़त काटने को लेकर किसान और आढ़ती में विवाद

26.02.2022

आढ़ती के पास सरसों बेचने गये किसान व आढ़ती का आढ़त को लेकर विवाद हो गया। ग्राम बेरिया निवासी रोशन सरना अनाज मंडी स्थित एक आढ़त पर अपनी सरसों की फसल बेचने आया था। रोशन ने 15 कुंतल फसल तुलवाई। आरोप है आढ़ती ने उसकी फसल पर एक प्रतिशत सीडी काटने और बारदाने का पैसा काटने की बात कही। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो यहां भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा और आढ़ती की ओर से सत्यवान गर्ग ने दोनों पक्षों के साथ वार्ता की। इस वार्ता में आढ़ती ने अपनी गलती मानी। इसके बाद मामले का निपटारा हो गया।

राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाली पर जश्न मनाया

25.02.2022

राजस्थान सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के एलान के बाद उत्तराखंड में इस मामले को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की उम्मीद जगी है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर, नारसन में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। उम्मीद जताई कि राज्य में बनने वाली नई सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करेगी।
राजस्थान सरकार की घोषणा के बाद पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्तराखंड में भी इसके लिए दबाव बढ़ाने की भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। केंद्र में 2004 तथा प्रदेश में 2005 में एनपीएस लागू किया गया। नई पेंशन स्कीम का विरोध शुरू हो गया। कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन व्यवस्था में उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लंबे समय से कर्मचारियों ने आंदोलन चला रखा है। अब राजस्थान सरकार ने बजट पेश करने के दौरान ही पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर दी है।
कर्मचारियों को उम्मीद है कि अब उत्तराखंड में भी यह लागू होगा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा का कहना है राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किसी तरह की आशंका नहीं रह गई है। यह हमारे संघर्षों की जीत है। उनका कहना है कि अन्य सरकारों पर भी इसके लिए दबाव बढ़ गया है। पुरानी पेंशन की व्यवस्था जल्दी पूरे देश में लागू होगी। राज्य में नई सरकार के गठन पर कर्मचारियों की नजर है। स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे उप शिक्षाधिकारी नारसन मेराज अहमद को भी कर्मचारियों ने मिठाई खिलाई। इस दौरान शाने करीम सिददकी, केएस राठौर, वसीम अहमद, भूपेंद्र शर्मा, छोटे लाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler