Home Blog Page 574

शिविर के शुभारंभ पर कुरीतियों को दूर करने की अपील

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविधालय नरेन्द्र नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम कांडा मय डौंर के आंगनबाडी केन्द्र में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बीना देवी एवं विशिष्ट अतिथि बचन सिंह कैंतुरा ने शुभारम्भ किया हुआ I इस मौके पर उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज में फैली सामाजिक बुराइयों में दहेज प्रथा, नशा व नारी शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
शिविर के शुभारंभ पर शोभा भण्डारी ने छात्रों को शिक्षा के साथ स्वच्छता और साफ सफाई के विषय में समाज को जागरूक करने की बात भी कही I इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. उमेश चन्द्र मैठानी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने अंदर सेवा भाव जागृत कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी हैं, तभी हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैंI एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा संजय कुमार ने सात दिवसीय विशेष शिविर के लक्ष्य के विषय में छात्र-छात्रओं को विस्तार से बताया और कहा कि हमने जो लक्ष्य निर्धारित किये है, उन्हें हम मिलकर पूरा करेगें, डा राजपाल रावत ने छात्रों के साथ अपने अनुभव शेयर कर कहा कि इस तरह के आयोजन से हमें जीवन में बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। इस मौके पर डा जीतेन्द्र नौटियाल, डा सुधा रानी, डा शैलजा रावत, डा नताशा, डा चंदा नौटियाल, डा इरा सिंह, डा संजय महर, डा सोनिया गंभीर, डा विक्रम सिंह बर्त्वाल, अजय, विशाल त्यागी, भूपेंद्र, जयनेन्द्र आदि मौजूद रहे।

सेम नागराजा के दरबार पहुंचे डॉ.धन सिंह रावत

श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते डॉ.धन सिंह रावत सपरिवार प्रतापनगर स्थिति सेम नागराजा मंदिर में पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर सेम नागराजा से मनौति मांगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस तरह से भाजपा को जनादेश दिया है,उसका प्रदेश के लोगों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल डॉ. धन सिंह रावत शुक्रवार को सेम नागराजा मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सच्चे भाव से देश और लोगों की सेवा में लगे हैं, उनके नेतृत्व में कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया गया है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। कहा भाजपा को सत्ता तक पहुंचने में प्रदेश की महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। कहा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को जनता ने नकार कर सत्ता से बहार का रास्ता दिखाया है। लबगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने भी अपने गले से माला उतारकर कार्यकताओं को पहनाई। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के सीएम का चेहरा भाजपा हाईकमान तय करेगा, जो भी निर्णय हाईकमान का होगा वह सभी को मान्य होगा। उन्होंने बताया कि वह अपने व्यक्तिगत कार्य से प्रतापनगर आये हैं। मौके पर भान सिंह नेगी, रोशन रागड़, राजपाल राणा, बंसत चौहान, धनपाल सिंह रागड़, शैलेन्द्र पंवार आदि मौजूद थे।

भाजपा विधायक फकीर राम टम्टा ने नगर में जुलूस निकाला

गंगोलीहाट विधानसभा सभा से विजयी भाजपा विधायक फकीर राम टम्टा ने नगर में जुलूस निकाला और विजयी होने पर सभी का आभार व्यक्त किया । और लोनिवि विश्राम गृह मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्या का समाधान करने को प्राथमिकता देंगे ।इस मौके पर मिष्ठान वितरण किया गया । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट , पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन पाठक ,गणेश उपाध्याय, हरीश चुफाल, दल बहादुर बाफिला, किशन शाह, जीवन पंत, आनंद पंत, सूरज रावत, नन्दन बाफिला, हरीश कोरंगा, इन्द्र सिंह धानिक, विक्रम ततराडी, सतीश जोशी जिला पंचायत सदस्य ज्योति जोशी, मंजू बाफिला आदि मौजूद थे ।

आशा हेल्थ वर्कर्स के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य एवं उपचार विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

ब्लॉक सभागार में आशा हेल्थ वर्कर्स के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य एवं उपचार विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। पांच दिवसीय कैंप का उद्घाटन करते हुए मुख्य प्रशिक्षक सीएचओ कम्यूनिटी हेल्थ मनीषा प्रकाश ने प्राथमिक उपचार के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। हल्की चोटों के प्राथमिक उपचार में प्रयोग की जाने वाली दवाओं के बारे में भी जानकारी दी। यहां रितिका लोहनी, आकाश यादव, कमला जोशी, भावना बिष्ट, मंजू देवी, राधा देवी, किरन, प्रेमा आदि मौजूद रहीं।

गुरमीत सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

उत्तराखंड में भाजपा ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। बीजेपी को 47, कांग्रेस को 19 और अन्य प्रत्याशियों को चार सीटें मिली। इस चुनाव में भाजपा तो जीत गई, लेकिन सीएम धामी खुद खटीमा सीट से चुनाव हार गए। राज्यपाल को इस्तीफा देने के दौरान उनके साथ काबीना मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद भी थे।

उधर, बीजेपी में सीएम के चयन को लेकर कसरत जारी है। एक संभावना ये भी है कि पुष्कर सिंह धामी को ही सीएम बनाया जा सकता है। क्योंकि विधानसभा चुनाव उनके चेहरे पर ही लड़ा गया था और इसमें बीजेपी को अप्रत्याशित सफलता मिली। वहीं, बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी की पीठ भी थपथपा चुके हैं। दूसरी ओर आज प्रभारी प्रह्लाद जोशी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बैठक कर आगे की तैयारी को लेकर मंथन करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी दोबारा बने देवप्रयाग के विधायक

देवप्रयाग विधानसभा सीट पर दो दिग्गज नेताओ को हराकर भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। राज्य निर्माण के बाद वह पहले विधायक हैं, जो देवप्रयाग से लगातार दूसरी बार चुने गए हैं। इस बार के चुनाव परिणाम भी कमोबेश पिछले विधानसभा जैसे ही रहे हैं। देवप्रयाग सीट पर त्रिकोणात्मक मुकाबले की बात की जा रही थी। गुरुवार को आए चुनाव परिणामों में सभी बातों को दर किनार करते हुए विनोद कंडारी ने जीत दर्ज की। भाजपा की जीत के पीछे मोदी फैक्टर के अलावा महिलाओं का इस बार 15 फीसदी अधिक मतदान किया जाना व नए युवा वोटरों का युवा विधायक की ओर रुझान भी माना जा रहा है। उधर, दूसरे नंबर पर रहे उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री, दिवाकर भट्ट को सभी पर भारी बताया जा रहा था, मगर वह इस बार भी भाजपा के युवा प्रत्याशी से पार नहीं पा सके। 75वर्षीय दिवाकर भट्ट की ओर से अपना आखिरी चुनाव बताते हुए, की गई भावनात्मक अपील भी मतदाताओं को उनके पक्ष में नहीं कर पाई। वहीं पूर्व प्रमुख मगन सिह बिष्ट का भाजपा छोड़ दिवाकर भट्ट के समर्थन में आना भी कोई लाभ नहीं दे पाया। कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी की लगातार दूसरी हार यहां पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों को हताशा देने वाली रही। पिछले पांच वर्षों से नैथानी जनता के मुद्दों पर यहां लगातार संघर्ष भी कर रहे थे। विनोद कंडारी ने यूकेडी नेता दिवाकर भट्ट को इस बार 2122 मत से मात दी, जबकि वह पिछली बार 3499 से जीते थे।

भाजपा ने पौड़ी में जीत दर्ज कर दोहराया इतिहास

जिले की छह विधानसभा सीटों पर लगातार दूसरी बार बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज कर एक बार फिर से इतिहास दोहराया है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा ने जिले की सभी छह सीटों पर भगवा परचम लहराया था। साथ ही प्रदेश में पहली बार 57 सीटें जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाई थी। पौड़ी जिले में यह दूसरा मौका है जब भाजपा ने लगातार दूसरी बार सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की है। पौड़ी, यमकेश्वर और कोटद्वार सीट पर इस बार बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के चेहरे भी बदले थे। यमकेश्वर और पौड़ी में पार्टी के सिटिंग विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दाव खेला था। जबकि श्रीनगर, चौबट्टाखाल और लैंसडौंन विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पुराने चेहरों को ही मैदान में उतारा था। बीजेपी ने यमकेश्वर से ऋतु खडूड़ी की जगह रेनू बिष्ट और पौड़ी से सिटिंग विधायक मुकेश कोली का टिकट काटकर राजकुमार पोरी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने भी जिले की लैंसडौन, चौबट्टाखाल सीट पर प्रत्याशी बदले। बावजूद कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। कांग्रेस ने इस बार लैंसडौन से कांग्रेस के दावेदारों को नकारते हुए कैबिनेट मंत्री डा.हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं रावत को मैदान में उतारा था। लेकिन लैंसडौन सीट से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाली डा.हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं रावत जीत दर्ज नहीं कर पाई। चौबट्टाखाल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी को भी हार का सामना करना पड़ा।

कृषकों ने पतंजलि कृषि अनुसंधान परिसर में लिया जैविक खेती का प्रशिक्षण

पतंजलि अनुसंधान परिसर में दो दिवसीय जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एमिटी कृषि प्रसार सेवा केंद्र नोएडा के माध्यम से नाबार्ड परियोजना के अंतर्गत आये किसानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर पवन कुमार (सी.जी.एम, पोरी) एवं के.एन. शर्मा (निदेशक, मृदा परीक्षण) ने किसानो को पतंजलि जैविक अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों पतंजलि कृषक समृद्धि कार्यक्रम, परिसर में स्थित मृदा परिक्षण प्रयोगशाला,
धरती का डॉक्टर (मृदा परिक्षण किट) एवं तरुण शर्मा (राज्य प्रभारी, उत्तराखंड) औषधीय पौधों की खेती अनुबंध खेती के बारे में बताया एवं साथ ही जैविक खेती में उपयोगी खाद, वेस्ट-डी कंपोजर, वर्मीकम्पोस्ट, जीवामृत आदि को बनाने का प्रशिक्षण एवं जैविक सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से बताया गया।
द्वितीय दिवस में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने किसानों को विषमुक्त खेती एवं औषधीय पौधों की खेती के लाभ बताये। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि राष्ट्र को जैविक खेती के माध्यम से आगे बढायें।
इस अवसर पर दीपक वशिष्ठ (राज्य प्रभारी, उत्तर प्रदेश) ने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, रीजनल कौंसिल से जैविक प्रमाणीकरण की जानकारी एवं इसके लाभ बताये।
किसानों के साथ आयी केंद्र प्रभारी डा.नीतू सिंह ने एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस भ्रमण एवं प्रशिक्षण को किसानों के लिए काफी उपयोगी एवं लाभदायक बताया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार के उपयोगी भ्रमण एवं प्रशिक्षण पर सहमति जताई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में किसानों को पतंजलि अनुसंधान संस्थान एवं हर्बल गार्डन का भ्रमण कराया गया।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने मदन कौशिक को दिया आशीर्वाद

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने विधानसभा चुनाव में पांचवी बार जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। देश को आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, गोवा व मणिपुर में शानदार जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की। उन्होंने कहा कि लगातार उत्तराखण्ड विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन कौशिक लोकप्रिय नेता हैं। लगातार पांचवी जीत ने उनकी लोकप्रियता को साबित कर दिया है। मदन कौशिक के प्रयासों से हरिद्वार को नेचुरल गैस पाईप लाईन, भूमिगत बिजली लाईन जैसी कई अत्याधुनिक योजनाओं का लाभ मिला। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा व रानीपुर विधायक आदेश चौहान को भी जीत की शुभकामनाएं दी ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मदन कौशिक ने जताया जनता व कार्यकर्ताओं का आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने लगातार पांचवी बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। तमाम अनुमानों को नकारते हुए मदन कौशिक ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को भारी अंतर से हराया। मतदान के बाद से ही मदन कौशिक की जीत को लेकर तमाम किंतु परंतु लगाए जा रहे थे। बृहष्पतिवार को हुई मतगणना में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, लकसर विधायक संजय गुप्ता, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर जैसे दिग्गज भाजपा नेताओं को हार का मूंह देखना पड़ा। जबकि खानपुर और झबरेड़ा में प्रत्याशी बदलने के बाद भी भाजपा दोनों सीटों को नहीं बचा पायी। लेकिन उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा में लगातार बीस वर्षो से हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन कौशिक पांचवी बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे। मदन कौशिक ने कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर इतिहास रच दिया। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मदन कौशिक ने मतदाताओं, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें पांचवी बार विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा को लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है। भाजपा जनता की उम्मीदों को पूरा करते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएगी।
मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, अनिल पुरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, डा.विशाल गर्ग, विशाल राठौर, संजय त्रिवाल, अक्षत कुमार, अनिल कुमार कुमार, शिखर पालीवाल, दीपक टंडन, कामिनी सड़ाना, बाबर खान, हारून खान आदि कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक को जीत की बधाई देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम ने मदन कौशिक की लोकप्रियता को एक बार साबित कर दिया है।
मदन कौशिक की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जीत का जश्न मनाया।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler