Home Blog Page 570

काशीपुर में ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर चर्चा  

यातायात व्यवस्था और शहर में पार्किंग को लेकर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा की और सुझाव मांगे। मंगलवार को एसपी कार्यालय में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें आने वाले चैती मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, जाम और पार्किंग को लेकर सुझाव मांगे गये। एसडीएम और एसपी ने आरओबी निर्माणदाई संस्था के प्रतिनिधि से निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। यहां एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, आइटीआइ थानाध्यक्ष अनिल जोशी, सीपीयू प्रभारी नरेन्द्र सिंह मेहरा, सीपीयू एसआई जसबंत सिंह के साथ ही विद्युत विभाग, एनएच, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे।

महिलाओं को दिया धूप और अगरबती बनाने का प्रशिक्षण

रानीचौरी में आराधना लद्यु उद्योग में प्रशासन की मदद से धूप और अगरबती बनाने का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जा रहा है। जिससे महिलाओं की आजीविका बढ़ने में मदद मिलेगी। जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि डीएम इवा श्रीवास्तव के प्रयासों से महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्द्धन के उद्देश्य से डीएम इवा श्रीवास्तव ने अपने विवेकाधीन कोष से एक लाख की धनराशि आवंटित की। इस धनराशि से महिलाओं को सामूहिक रूप से लाभान्वित करने के मद्देजनर आराधना लद्यु उद्योग संचालिका सुषमा बहुगुणा ने एक लाख की धनराशि से मशीन क्रय कर ग्रामीणा महिलाओं को धूप व अगरबती बनाने का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के काम से आजीविका संवर्द्धन होगा, साथ ही जिला उद्योग केंद्र ने महिलाओं को अवशिष्ट वस्तुओं से हस्तशिल्प वस्तुओं का निर्माण संबंधी प्रशिक्षण भी यहां पर दिया गया। बताया कि महिला समूह ने इस धनराशि से गाय के गोबर से धूपबत्ती बनाने की मशीन को खरीद कर काम शुरू कर दिया है। महिलाएं स्वरोजगार के लिए यहां पर धूप व अगरबती बनाना सीख रही हैं। जिससे महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी।

वनाग्नि रोकने को सामुदायिक सहयोग पर दिया जोर

सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र, जागो हिमालयन समिति एवं सहयोगी संगठनों की ओर से जंगलों को दवानल से बचाने के लिए चलाई जा रही चार दिवसीय जन-जागरूकता पद यात्रा का थराली में समापन हो गया है। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि बद्रीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि वन हमारे सुरक्षित जीवन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं, बिना इसके मानव सहित अन्य जीव जंतुओं का जीवन संभव ही नहीं है। उन्होंने वनाग्नि को रोकने के लिए सामुदायिक सहयोग पर बल दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए थराली की नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती ने साल दर साल जंगलों में दवानल के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की बात पर बल दिया। मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, अलकनंदा भूमि संरक्षण के वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र निराला, जागो हिमालयन समिति के निदेशक रमेश थपलियाल ने कहा कि वनाग्नि की अधिकांश घटनाएं मानवीय भूलों के कारण होती हैं, जिन्हें जागरूकता कायक्रमों से कम किया जा सकता है। वन पंचायत संगठन के प्रदेश संयोजक गोविंद सोनी, पर्यावरण मित्र हरीश सोनी ने कहा कि वन पंचायत को पूरा अधिकार दिए जाने की आवश्यकता है जिससे वन पंचायतें अपने आस-पास के वन क्षेत्रों को भी दवानल से सुरक्षित रख सके। इस मौके पर पूर्व जिपंस गोदांबरी रावत वन पंचायत सरपंच महिपाल सिंह रावत, सरपंच बीरेंद्र सिंह, राजेन्द्र रावत न महिलाओं को वनों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के साथ ही उन्हें आग बुझाने की वैधानिकता तकनीकी की जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सीपी भट्ट पर्यावरण के पद यात्री विनय सेमवाल एवं मंगला कोठियाल एवं शिक्षक सतेन्द्र भंडारी ने पद यात्रा के अनुभवों को साझा किये। इस अवसर पर सर्वोदयी कार्यकर्ता वचन सिंह रावत, प्रीतम सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, नरेन्द कुमार, खिलाप सिंह, राकेश सती, खीमानंद खंडूड़ी, नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी डंकार कौशल उपस्थित थे।

भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक

हिमालय के पंच केदारों में एक रुद्रनाथ के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी को लेकर प्रशासन सहित वन विभाग, चिकित्सा समेत सभी विभागों और मंदिर और यात्रा मार्ग के हकहकूकधारियों की बैठक आहूत की गई। जिसमें जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, सफाई आदि पर फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस बार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 19 मई को खुलेंगे। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को यात्रा मार्ग के साथ-साथ लाउडस्पीकर और शराब प्रतिबंधित के साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा मार्ग पर मेडिकल स्टाफ रखने तथा वालंटियरों को ट्रेनिंग देने हेतु निर्देशित किया। मंदिर के पुजारियों ने यात्रा में आ रही दिक्कतों मुख्य रूप से मन्दिर में पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आदि के बारे में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सारी व्यवस्थाएं दुरस्त करने हेतु निर्देशित किया और बताया कि अप्रैल मध्य में अगली बैठक ली जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ इन्द्र सिंह नेगी, सीएमओ एसपी कुडियाल, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी एनके जोशी, मुख्य पुजारी हरीश भट्ट, अरविन्द भट्ट सहित सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

पीजी कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर फेयर डिजिटल फाइनेंस इन इंडिया विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने छात्र-छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूक किया। डा. प्रीति रानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए डिजिटल फाइनेंस इन इंडिया थीम पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह डिजिटल माध्यम का उपयोग करके सरकार की आय को बढ़ाया जा सकता है तथा घर बैठे सभी ग्राहक बहुत आसानी और कम समय में वस्तुओं तथा सेवाओं को खरीद सकते हैं। कार्यशाला में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डा़ भगवत सिंह रावत, डा़ अनुराग अग्रवाल, डा. ऋचा जैन, डा. प्रियंका अग्रवाल, डा. अंशिका बंसल, छात्रा मीनाक्षी सिंह व भारती द्वारा उपभोक्ता अधिकारों एवं फेयर डिजिटल फाइनेंस पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर डा़ शोभा रावत, डा़ डीएस चौहान, डा. रंजना सिंह, डा. अरुणिमा मिश्रा, डा. रोशनी असवाल,‌ डा़ वंदना चौहान, डा़ अनीता बिष्ट, डा.अंकेश, डा. सूर्य मोहन, डा. सोमेश ढौंडियाल, डा. अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को मिलेगा प्रशिक्षण

कपकोट के पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को शीघ्र बहुउददेशीय आजीविका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कपकोट में प्रमुख से मुलाकात की तथा उनसे चर्चा की। सैनिक कल्याण विभाग ने यह कार्रवाई सीएम पुष्कर धामी के आदेश पर की है। गत वर्ष अक्टूबर में प्रमुख गोविंद दानू ने सीएम धामी से मुलाकात की थी। उन्होंने कपकोट में पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों के लिए बहुउददेशीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग की थी, तांकि पलायन रोकने के साथ ही उनकी आय में वृदिध की जा सके। इधर मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै रंजीत सेठ ने कपकोट विकास खंड कार्यालय में प्रमुख से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रमुख के अनुरोध पर सीएम ने इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए है। प्रमुख दानू ने उन्हें बताया कि कपकोट में पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को रोजगार देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने इसमें लोकल-वोकल को प्राथमिकता देने की बात कही। जिसमें औषधीय पौधे का प्रसंस्करण व उत्पादन, पर्वतारोहण से जुड़े एडवेंचर कोर्स प्रारंभ करने की बात कही। कहा कि यहां पर उत्तरकाशी की तर्ज पर कायाकिंग, एडवोंचर, रिवर राफिटंग की संभावना तलाश कर पर्यटन व रोजगार को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही किवी उत्पादन, मशरूम, टाउट मछली पालन आदि के उत्पादन पर भी कार्य किया जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने प्रमुख से सभी सुझावों पर चर्चा की तथा कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों से वार्ता करके कार्ययोजना कराई जाएगी तथा उनके विभाग के द्वारा शासन के आदेश पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान रमेश तिवारी, महेश कांडपाल, कैलाश पंत आदि उपस्थित थे।

अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित की

क्षेत्रीय अभिलेखागार नैनीताल के तत्वावधान में यहां अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभिखेख राष्ट, राष्ट्र की अमूल्य सांस्कृतिक निधि है। इसे संवारना हम सभी का कर्तव्य है। जीआईसी बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बागेश्वर की भूमिका अहम रही है। कुली बेगार आंदोलन इसका उदाहरण है। विशिष्ट अतिथि डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षक तथा अभिभावकों समेत लोगों को जागरूक करने में यह प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी। क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में जानकारी देना है। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर मोहिता बिनवाल, सभासद प्रेम हरड़िया, रवि जोशी, संदीप जोशी, वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा, पीतांबर कुमार, वीरेंद्र बरगली, दिनेश राम, जीतेंद्र लोहनी, आदि मौजूद रहे।

शहर की सफाई को मेयर ने फिर खुद मोर्चा संभाला

गर्मी का सीजन आते ही नगर निगम शहर की सफाई को लेकर गंभीर हो गया है। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए मेयर रामपाल सिंह ने एक बार फिर खुद मोर्चा संभाल लिया है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेयर खुद ही मैदान में उतर गए। उन्होंने हाथों में गल्बस पहनकर स्वयं सेवक संघ, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मियों के साथ कचरा उठाया और लोगों से शहर को स्वच्छ रखने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मंगलवार को वार्ड नंबर 9 शिव नगर में जन्मभूमि पब्लिक स्कूल के समीप राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ मेयर रामपाल सिंह ने वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने स्वयं सेवकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सफाई मित्रों के साथ खुद फावड़ें से गंदगी को साफ किया। उन्होंने कचरे के ढेर में खुद अपने हाथों से सफाई कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना शहर के हर नागरिक की जिम्मेवारी है। हर व्यक्ति सफाई के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझे तभी हम शहर को सुंदर और स्वच्छ बना पायेंगे। उन्होंने कहा कि लोग सफाई को लेकर सिर्फ नगर निगम का ही मुंह ताकते हैं। जबकि यह एक सामाजिक जिम्मेारी है। अगर लोग नालियों में घरों की गंदगी, पॉलीथीन और अन्य कचरा ना डालें तो नालियों में गंदगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे न सिर्फ बिमारियां कम होगी, बल्कि बरसात के समय में होने वाले जलभराव से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम स्थान दिलवाना उनकी प्राथमिकता है। इसमें हर व्यक्ति को सहभागिता करनी होगी। इस अवसर पर धीरेश गुप्ता, अनिता बरेठा, कविता सागर, शिवकुमार गौतम, शंकर विश्वास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाह अमित, सह मंडल कार्यवाह प्रणय , सह जिला कार्यवाह बरीत सिंह, नगर संघचालक लक्ष्मी नारायण, सम्राट, हर्षित, जतिन, वैभव, सोनू, अभय, नितिन, सचिन, लखवेन्द्र समेत कई लोग उपस्थित थे।

17 पेटी अवैध शराब के साथ एक को दबोचा

लोहाघाट थाना पुलिस ने 17 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की रुटीन चेकिंग के दौरान कोलीढेक पुल के पास राकेश सिंह निवासी टाक, कर्णकरायत लोहाघाट के कब्जे से 17 पेटी अवैध शराब बरामद की। एसओ ने बताया कि आरोपी ने होली के पर्व को देखते हुए सस्ते दामों में शराब खरीदकर ऊंचे दामों में बेचने के लिए स्टोर की थी। एसओ ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए नगर में तमाम जगहों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस टीम में एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोहरा, मदन नाथ, प्रकाश राणा रहे।

एसडीएम से की सेलाकुई में पथ प्रकाश की व्यवस्था की मांग

सेलाकुई नगर पंचायत क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय लोगों ने एसडीएम से की है। इस आशय का ज्ञापन देने तहसील मुख्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अंधेरा छाने से अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। नगर पंचायत के प्रशासक एवं एसडीएम विनोद कुमार को लोगों ने बताया कि हरिपुर, हरिपुर खैरी, बहादरपुर, सेलाकुई मुख्य बाजार, जमनपुर, शिवनगर, प्रगति विहार, गोरखा बस्ती, राजा रोड, बायां खाला में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। घनी आबादी बस्ती होने के साथ ही यहां संपर्क मार्ग भी यातायात की दृष्टि से व्यस्त रहते हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन दुर्घटना भी अक्सर होती रहती है। रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व बस्तियों में घुस जाते हैं, जिससे चोरी की घटनाओं के साथ ही कई अन्य आपराधिक घटनाएं भी घटित होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से सभी आवासीय बस्तियों में पथ प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शूरवीर सिंह चौहान, अनुज गौतम, दीप्ती सहगल, मोहर सिंह, सानू कुकरेती, चमन सिंह, नरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Rescue Training is Crucial in Disaster Management — Dr. Anil Verma

आपदा प्रबंधन में रेस्क्यू का प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण – डॉ० अनिल...

0
यूथ रेडक्रास द्वारा डीबीएस के एनएसएस शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण #################### बाल भवन, रायपुर रोड में जारी डीबीएस (पी जी) कॉलेज के सात दिवसीय...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler