Home Blog Page 551

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ऋषिकेश पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लिया। श्री श्री रविशंकर ने कैबिनेट मंत्री को तनाव रहित जीवन बिताने के लिए मेडिटेशन के टिप्स दिए। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शीशमझाड़ी स्थित एक आश्रम में पहुंचे। उन्होंने आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि भौतिकतावादी अंधी सोच और उसके पीछे भागने की होड़ में अधिकांशतः लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं। जिससे बचने का उपाय है योग और ध्यान। मेडिटेशन करने वाला व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में मन का संतुलन बनाए रखता है। परिस्थिति जैसी भी हो, स्वीकार करना सीखो। सहजता से स्वीकार करने में ही जीवन का आनंद है। वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ते तनाव के लिए आधुनिक जीवन शैली को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं भी उपस्थित रहीं। दोनों ने श्री श्री रविशंकर को गंगाजलि भेंट की। इस दौरान डॉ. हेतराम ममगाईं, मंहत रवि प्रपन्नाचार्य भी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर संतों ने किया हवन पूजन

उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ भैरव मंदिर जूना अखाड़ा में विशेष हवन पूजन किया गया। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अर्न्तराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में संतो ने यज्ञ में आहूति देकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञात रहे कि उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की पेट मे रसौली का नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से धामी सरकार में रेखा आर्या दुबारा कैबिनेट मंत्री बनी है। विगत कुछ समय से पेट की रसौली के कारण अस्वस्थ चलते हुए भी क्षेत्रीय जनता एवं उत्तराखंड के लिए लगातार दिन रात काम कर रही थी। अस्वस्थ होने के कारण उन्हें नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जहां चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया।  शुक्रवार को जूना अखाडे के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भैरव मंदिर जूना अखाड़ा में विशिष्ट अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, कोठारी महाकाल गिरी, अष्ट कौशल महंत सुरेशानंद सरस्वती, थानापति रणधीर गिरी,  थानापति गौतम गिरी, राजेंद्र गिरी, श्रीमहंत पशुपति गिरी, थानापति हीरा भारती, राजगिरी वशिष्ठ गिरी, अमृत गिरी, विजय गिरी, तूफान गिरी, परमानंद गिरी आदि संत उपस्थित थे।

महिलाओं ने भजन कीर्तन कर किया भगवती का गुणगान

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर ज्वालापुर सुभाष नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित भजन कीर्तन में महिला श्रद्धालुओं ने माता का गुणगान कर परिवार व समाज में सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर कृष्णा देवी धीमान ने कहा कि मां भगवती पराशक्ति और सर्वोच्च देवी हैं। भगवती की शरण में आने वाले भक्त का कल्याण अवश्य होता है। देवी भगवती अपनी शरण में आए प्रत्येक भक्त पर कृपा करती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का पर्व है। मां दुर्गा की पूजा आराधना से जीवन सार्थक हो जाता है। सतकर्मों का संकल्प लेेकर भगवती की आराधना करने वाले भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है देवी भगवती की आराधना से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। देवी भगवती की कृपा पात्र करने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को नवरात्रों में उनकी पूजा आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस दौरान रोशनी, अंजना, मोनिका, मिथिलेश, अंजलि, सरोज, कविता, सुनीता आदि महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं।

प्राथमिक विद्यालय में चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

भेल सेक्टर तीन स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने 5 अप्रैल की रात में विद्यालय का ताला तोड़कर छात्रों के लिए मीड डे मील बनाने व परोसने के बर्तन व सिलेंडर आदि चोरी कर लिए जाने के संबंध में पुलिस में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद विवेचना कर रहे एसआई आशीष भटट ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ वर्कर्स हॉस्टल के समीप से छोटन शाह निवासी मौहल्ला कड़च्छ अहबाब नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी रवि निवासी रावली महदूद के साथ मिलकर उसने विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसकी निशानदेही पर एचआरडीसी चौक के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया विद्यालय से चोरी किया गया कुछ सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस फरार रवि की तलाश कर रही है।

सिद्ध हनुमान मंदिर में संतों के सानिध्य में भक्तों ने की मां भगवती की आराधना

भूपतवाला स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में चल रहे नवरात्रि अनुष्ठान के सातवें दिन मंदिर के महंत गंगोत्री दास व मियां विंड अमृतसर से पधारे योगी छोटू नाथ के सानिध्य में मां भगवती के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना व कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को नवरात्रों के महत्व से अवगत कराते हुए महंत गंगोत्री दास ने कहा कि वर्ष में दो बार होने वाले नवरात्र देवी भवगती की कृपा प्राप्त करने का पर्व हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों में प्रतिदिन देवी भगवती के नौ स्वरूपों में से एक स्वरूप की पूजा आराधना की जाती है। सातवें नवरात्र को मां कालरात्रि का पूजन किया जाता है। मां कालरात्रि जीवन के कठिन क्षणों में भी आशा और विश्वास की ज्योति जलाए रखने का संदेश देती है और प्रत्येक संकट से अपने भक्तों की रक्षा करती है। सभी को पूर्ण विधि विधान व श्रद्धाभाव से नवरात्र व्रत कर देवी भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। योगी छोटू नाथ ने कहा कि नवरात्र सनातन धर्म में मनाए जाने वाले सभी पर्वो में प्रमुख पर्व है। देवी भगवती की आराधना को समर्पित नवरात्र व्रत करने से समस्त रोग, शोक दूर हो जाते हैं। तामसिक व नकारात्मक विचार दूर होते हैं। सात्विक विचारों का उदय होता है। जिससे जीवन में आगे बढ़ने के लिए देवी भगवती की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कन्याओं को देवी स्वरूपा माना गया है। इसलिए नवरात्रि को सार्थकता प्रदान करने के लिए कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए। इस अवसर पर चण्डीगढ़ से आए वेदप्रकाश पंडत, प्रिंस नाथ, धर्मनाथ सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

पांच हजार का ईनामी वाहन चोर दबोचा

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी मामले में फरार चल रहे पांच हजार रूपए के ईनामी वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अफजाल मेरठ के परीक्षितगढ़ का रहने वाला है। बीते वर्ष शिवालिक नगर क्षेत्र से होंडा सिटी कार चोरी मामले में मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की तरफ से उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने कई बार दबिश भी दी। लेकिन वह पुलिस को लगातार गच्चा देता रहा। बृहष्पतिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर रानीपुर पुलिस व सीआईयू ने संयुक्त अभियान अफजाल पुत्र तरीकत निवासी परीक्षितगढ़ मेरठ यूपी को एक अवैध चाकू के साथ शिवालिक नगर पीठ बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अफजाल शातिर किस्म का वाहन चोर है। वर्ष 2020 में वह पुलिस के वाहन चोरी करने की घटना को भी अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ रानीपुर थाने में चोरी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सीआईयू निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई रंजीत तोमर, एस.एस.आई अनुरोध, हेड कास्टेबल सुंदर, कांस्टेबल अर्जुन, राकेश, सचिन अहलावत, अजय राज, पदम, वसीम, सीआईयू कांस्टेबल अजय आदि शामिल रहे।

50 माइक्रोन से कम का प्लास्टिक बेचा तो होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जिले में 50 माइक्रोन से कम का प्लास्टिक पूर्णरूप से प्रतिबंधित होगा। जो भी इसका उपयोग करते धरा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पॉलीथिन स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उन्होंने तहसील प्रशासन व पालिका को इसके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जो भी होलसेलर, दुकानदार पॉलीथिन बेच रहे हैं, वे शेष पॉलीथिन को डिस्पोज कर दें। औचक छापेमारी में पॉलीथिन पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ ही कार्रवाई भी होगी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे व्यापार मंडल के साथ बैठक करें व पॉलीथिन न बेचने तथा पॉलीथिन में सामान न देने को कहें। उन्होंने कहा स्कूलों व कार्यालयों में भी प्लास्टिक यूज पूर्ण बंद होगा, इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में आदेश जारी करेंगे तथा विद्यालयों में सुबह प्रार्थना में बच्चों को पॉलीथिन के दुष्परिणामों को बताए। बैठक में अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उप जिलाधिकारी हरगिरी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।

पुलिस उपाधीक्षक कंडारी ने किया रक्तदान

बागेश्वर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की भारी कमी है। यहां रोजाना तीन से चार यूनिट खून की जरूरत लोगों को रहती है। गनीमत है कि लोग रक्तदान करने के लिए आगे आ रहे हैं, इसलिए अधिकतर लोगों की जान बच रही है। शुक्रवार को अस्पताल के कुछ मरीजों को एक बार फिर खून की जरूरत पड़ने लगी। ब्लड बैंक प्रभारी ने एनयूजेआई से रक्तदान कराने की अपील की। पत्रकार संगठन एनयूजेआई ने सभी लोगों को सोशल मीडिया पर रक्तदान करने की अपील की। अपील पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी, संगठन के संरक्षक महेश जोशी, योगेश नगरकोटी, मनोज कुमार सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। सीओ कंडारी ने लोगों से रक्तदान के लिए आने आने की अपील भी की। नौ यूनिट ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सावित्री को सौंपा। इस रक्त से लोगों की जान बचाई गई।

जल्द अस्तित्व में आएगा अल्मोड़ा आईएसबीटी: दास

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार चंदन राम दास अल्मोड़ा पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने घोषणापत्र को पूरा करने लिए काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि जिस जनता ने चुनकर उन्हें यहां तक पहुंचाया है, वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अल्मोड़ा में लंबे समय से अधर में लटके आईएसबीटी को लेकर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है, जिसकी वह समीक्षा में जुटे हैं। बहुत जल्द अल्मोड़ा में आईएसबीटी अस्तित्व में आएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम घाटे में चल रहा है। इसके अलावा वहां कर्मचारियों की कमी की समस्या चल रही है। रोडवेज को इन समस्याओं से उबारने का काम किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की। अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, महेश नयाल, गोपाल जीना, जगत भट्ट, मनीष जोशी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री ने किया पर्यटन एवं आतिथ्य सम्मेलन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जीएमएस रोड, स्थित एक होटल में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पर्यटन एवं आतिथ्य सम्मेलन-2022 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन गतिविधियों पर आधारित वीडियो एवं थीम तथा चारधाम पैदल मार्ग के सर्वेक्षण पर आधारित डोक्यूमेंटरी का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने मोटरहोम एडवेंचर्स के सहयोग से प्रदेश में कारवां टूरिज्म को बढावा देने के लिये तैयार की गई कारवां/मोटरहोम का निरीक्षण भी किया। बताया गया कि कारवां टूरिज्म द्वारा पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए पॉलिसी बनाने पर काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस संभावनाओं के दृष्टिगत इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। राज्य के लिए पर्यटन उद्योग रीढ़ की हड्ड़ी के समान है। प्रदेश की एक बड़ी जनसंख्या पर्यटन पर आश्रित है। सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल में सभी क्षेत्रों में लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। कोरोना की वजह से लगभग सभी क्षेत्रों में लोगों के कार्य प्रभावित हुए। कोरोना काल में सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को राहत देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के आने की सम्भावनाएं हैं। यह हमारे लिए चुनौती भी होगी। हमारा प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश में सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। अतिथि देवो भवः उत्तराखण्ड की परम्परा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी ने नवम्बर 2021 में श्री केदारनाथ में कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। अभी तक जितने श्रद्धालु उत्तराखण्ड में आये हैं, उससे कई गुना अधिक श्रद्धालु आने वाले दस वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड आयेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में जब हम उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती मनाएंगे, उस समय उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में होगा। उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाने में उत्तराखण्ड की जनता की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमें अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है। सड़क, हवाई एवं रेल मार्गों का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है। उद्योगों का रूझान राज्य की ओर तेजी से बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड के मूल में है। पर्यटन की अनेक गतिविधियों के लिए उत्तराखण्ड में परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास है कि उत्तराखण्ड सेवा उपलब्ध कराने (सर्विस प्रोवाइडर) वाला राज्य बने। उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड में चारधाम तो आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं ही, साथ ही राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड के अन्य क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किया जाय। उत्तराखण्ड में अनेक पौराणिक स्थल एवं मंदिर हैं। पर्यटन आधारित गतिविधियों में भी उत्तराखण्ड में अनेक संभावनाएं हैं। पर्यटन मंत्री ने कार्याशाला में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न क्षेत्रों के महानुभवों से अनुरोध किया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव अवश्य दें।

विधायक श्री विनोद चमोली ने कहा कि राज्य की आर्थिकी में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण है। धार्मिक पर्यटन के साथ ही उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन में अनेक संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर, उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, फिक्की एवं पर्यटन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।

After achieving success in Punjabi entertainment and television, Isha Sharma is set to make her debut in the South Indian film industry.

पंजाबी एंटरटेनमेंट और टेलीविजन में सफलता के बाद ईशा शर्मा करेंगी...

0
शिमला - 14 मार्च 2026: अभिनेत्री और मॉडल ईशा शर्मा अब अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। पंजाबी म्यूजिक...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler