Home Blog Page 550

नवरात्र के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने किया श्री दक्षिण काली मंदिर में मां सिद्धिदात्री व कन्याओं का पूजन

सिद्धियां प्रदान करती है मां सिद्धिदात्री: स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नवरात्र महोत्सव के नौंवे दिन निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना व कन्या पूजन कर देश की उन्नति व मानव कल्याण की कामना की। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने 101 कन्याओं का पूजन किया और उन्हें मां की चुनरी व नारियल भेंटकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र में देवी दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के देवी सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की जाती है। जो व्यक्ति सच्चे मन से देवी सिद्धिदात्री की आराधना करता है। उसे मां सिद्धिदात्री की कृपा से सिद्धियों की प्राप्ति होती है। देवी सिद्धिदात्री की कृपा से साधक के सभी मनोरथ पूरे होते हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की पर्याय और करूणा की सागर हैं। सच्चे मन से मां जगदम्बे की आराधना करने वाले भक्त की प्रार्थना मां अवश्य सुनती हैं और भक्तों की पुकार पर उनके सभी कष्ट और परेशानी को दूर करती हैं।
स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में देवी भगवती साक्षात रूप से विराजमान हैं। नियमानुसार पूर्ण विधि विधान से मां दक्षिण काली की आराधना एवं भक्ति करने से जीवन में उत्साह का संचार होता है। मानवीय गुणों का विकास होता है। जिससे साधक को प्रसिद्धि, स्वास्थ्य, धन, सुख आदि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार होने वाले नवरात्र देवी भगवती की कृपा पात्र करने का सबसे उत्तम अवसर हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नवरात्र में देवी भगवती के सभी नौ स्वरूपों की आराधना अवश्य करनी चाहिए।  इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पांडे, स्वामी अनुरागी महाराज, पंडित विवेकानंद ब्रह्मचारी, अनुज दुबे, अनुराग बाजपेई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सीएम धामी ने किया भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान की शुरुआत सीएम पुष्कर सिंह धामी धर्मपुर विधानसभा से की। रविवार शाम को सब्जी मंडी के निकट कार्यक्रम आयोजित हुआ। 30 अप्रैल तक चलने अभियान के तहत पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक धनराशि नमो ऐप के माध्यम से संग्रह की जाएगी। स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ या पार्टी फंड के लिए डोनेशन कर सकते हैं।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, राजपुर रोड विधायक खजान दास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा प्रवक्ता विनोद सुयाल, अजीत चौधरी, अनिल गोयल, विनय गोयल, मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष लक्ष गुप्ता, विशाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, श्याम पंत, सतीश कश्यप, नवीन ठाकुर, अंशुल चावला, उषा रावत, कार्यक्रम संयोजक सौरभ थपलियाल आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ

हंस फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस यूनिट का कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। जल्द ही यहां सिटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। साथ ही जल्द टैक्नीशियन भी तैनात होंगे। अब तक यूनिट से 54 लोग लाभ ले चुके हैं।   रविवार को जिला अस्पताल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में दास ने कहा डायलिसिस यूनिट स्थापित होने से अब लोगों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले लोगों को हल्द्वानी, बरेली आदि शहरों में जाना पड़ता था। इसमें उनका समय और धन बर्बाद होता था। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने यूनिट में तैनात कर्मचारियों से लोगों को योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा अब तक 54 लोग यूनिट का लाभ ले चुके हैं। डायलिसिस यूनिट में तीन मशीनें, तीन बैड के साथ ही चिकित्सक, तकनीशियन, नर्स, वार्डबॉय तैनात हैं। यहां कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह जगाती, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद टम्टा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, जगदीश जोशी, डॉ. हरीश पोखरिया, एसपी अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने जताया आभार

सूबे के काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने जयहरीखाल ब्लॉक के कांडाखाल व कौडिया पट्टी के गांवों का भ्रमण कर जनता द्वारा चुनाव में उन्हें दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
लोनिवी मंत्री सतपाल महाराज ने कांडाखाल, कफल्डी, चाई, मठाली , बेबडी, पीड़ा, कंदोली आदि गांवों में जनसंपर्क करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता द्वारा उन्हें दिए गए वोट व समर्थन से वह अभिभूत हैं और क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर किसी भी लापरवाही को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं क्षेत्रीय जनता ने जगह-जगह पर उनका स्वागत किया। ग्राम चाई में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने चुंडई मे प्रवेश बुड़ाकोटी के जिप लाइन को साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अच्छी पहल बताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, मंत्री अशोक बुड़ाकोटी, वेदप्रकाश वर्मा, सुरेश चंद्र, गिरीश, जगदम्बा प्रसाद, बलबीर सिंह, किशोर जदली, विपिन, कुशल सिंह उपस्थित थे।

अवैध शराब संग एक गिरफ्तार

पुलिस ने अभियान चलाकर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। शनिवार पुलिस धौराडाम क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक स्कूटी चालक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मंगल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी धौराडाम बताया। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

सीएम ने किया पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पर्यटन एवं आतिथ्य सम्मेलन 2022 का शुभारंभ

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में बनेगी नई नीति: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगले पांच सालों में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हर साल राज्य में करीब साढ़े तीन करोड़ पर्यटक आते है। हमारा लक्ष्य इस आंकड़े को पांच साल में दोगुना करने का है। उत्तराखंड में पर्यटन विकास के लिए नई नीति बनाई जाएगी। यह नीति उद्योग विभाग से अलग होगी। पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकों को पर्यटन विभाग की ओर से ही प्रोत्साहन दिया जाएगा।
शनिवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पर्यटन एवं आतिथ्य सम्मेलन 2022 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार राज्य में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार दिया जाएगा। पर्यटन आर्थिकी की रीढ़ है और राज्य की बड़ी जनसंख्या पर्यटन पर आश्रित है।
ऐसे में इस क्षेत्र के विकास पर विशेष फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले दो सालों में बड़ी संख्या में लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। इस बार रिकार्ड यात्री आने की उम्मीद है और अभी से बड़ी संख्या में होटल और अन्य सेवाओं की बुकिंग मिल रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में बारामासा पर्यटन को बढ़ाया जाएगा। गर्मियों में चारधाम यात्रा तो सर्दियों में स्कीइंग के लिए लोग आएंगे।
कोरोना महामारी की चुनौतियों से पार पाकर अब राज्य में पर्यटन तेजी से पटरी पर आ रहा है। कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से विष्णु सर्किट, शैव सर्किट, विवेकानंद सर्किट, नरसिंह सर्किट, नवग्रह सर्किट, गोलजू सर्किट, महासू देवता सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, हनुमान सर्किट का तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखण्ड अब साहसिक पर्यटन के शौकीन विदेशी पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा स्थल बन रहा है।
तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए सरकार ने पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण व सत्यापन की व्यवस्था की है। इससे तीर्थयात्रियों व उनके वाहनों की सुरक्षा के साथ उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड बना रिस्ट बैंड दिया जाएगा। जिसे धामों में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यात्रियों की लोकेशन का पता रहेगा।
पर्यटन की नई नीति को लेकर सुझाव लिए पर्यटन विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि राज्य में नई पर्यटन नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के 100 दिन के एजेंडे में इन नीति को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की पर्यटन नीति 2018 में बनी थी।
लेकिन इस नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देते हुए उद्योग विभाग से ही प्रोत्साहन देने की व्यवस्था की गई है। लेकिन अब पर्यटन विभाग को उद्योग नीति से अलग करने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर होटल कारोबारियों के साथ ही पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स, फिक्की और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से अपने विचार रखे गए।
सीएम ने किया डॉक्यूमेंटी का विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन गतिविधियों पर आधारित वीडियो एवं थीम तथा चारधाम पैदल मार्ग के सर्वेक्षण पर आधारित डोक्यूमेंटरी का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने मोटरहोम एडवेंचर्स के सहयोग से प्रदेश में कारवां टूरिज्म को बढावा देने के लिये तैयार की गई मोटरहोम का निरीक्षण भी किया।

मारपीट मामले में गिरफ्तारी न होने पर किया  पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन  

मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित हिंदू संगठनों से जुड़े सदस्यों ने शनिवार को डोईवाला में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीते पांच अप्रैल को हिमालयन चौक जौलीग्रांट में हुई मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शनिवार को हिंदू संगठनों से जुड़े लोग डोईवाला कोतवाली के समक्ष एकत्रित हुए। वहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्र शेखर आर घोड़के से कहा कि बीती पांच अप्रैल को हिमालयन चौक जौलीग्रांट में स्थानीय युवकों के साथ मारपीट की वारदात हुई थी। इसमें अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक चंद्र शेखर आर घोड़के ने जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, हनुमान चालीसा टोली भानियावाला, भैरो सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं में संदीप सिंह, एके सिंह, मनीष सजवाण, सुबोध नौटियाल, सुखदेव चौहान, जोध सिंह बंगारी, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा से पर्यटकों की संख्या में होगी भारी वृद्धिः सीएम

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाये गये हैं विभिन्न सर्किट: महाराज

मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री ने संयुक्त रूप से की पर्यटन विभाग के टेलीविजन विज्ञापन फिल्म की लॉन्चिंग

देहरादून। बीते दो साल में कोरोना के चलते चारधाम यात्रा का संचालन पूरे स्वरूप में नहीं हो सका। लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्री चारधाम यात्रा में आने की उम्मीद है। इससे प्रदेश भर में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। उक्त बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से आयोजित पर्यटन व आतिथ्य सम्मेलन-2022 के शुभारंभ अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को सेवलाकला, जीएमएस रोड स्थित एक होटल में संयुक्त रूप से पर्यटन विभाग के टेलीविजन विज्ञापन फिल्म “अपनाते हैं दिल खोल के” की लॉन्चिंग की। साहसिक खेल, होमस्टे और वेलनेस पर्यटन आदि विषयों पर आधारित इस टेलीविजन फिल्म की लॉं‌न्चिंग के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को अपार प्राकृतिक संपदा से नवाजा गया है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते निश्चित रूप से राज्य में पर्यटन गतिविधियां खासी प्रभावित हुई हैं। लेकिन कोरोना से सामान्य होती स्थिति के साथ राज्य सरकार ने पर्यटन गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए सभी उपाय किए हैं। बीते दो साल में कोरोना के चलते चारधाम यात्रा का संचालन पूरे स्वरूप में नहीं हो सका। लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल प्रदेश में करीब साढ़े तीन करोड़ पर्यटक आते हैं। हमारा लक्ष्य इस आंकड़े को पांच साल में दोगुना करने का है। पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई फिल्मों के संबंध में बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि इन फिल्मों का उद्देश्य राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं को विस्तार देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। इस तरह के कार्यक्रम में ‌होने वाले मंथन से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक रास्ते निकलते हैँ। पर्यटन उद्योग उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। प्रदेश की बड़ी संख्या पर्यटन पर निर्भर है। इससे साल भर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आजीविका चलती है।

सीएम धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री पहले ही बोल चुके हैं कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। इसके लिए प्रत्येक उत्तराखण्डी को अपना सहयोग देना होगा। पिछले एक दशक में उत्तराखण्ड ने विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट जगह बनाई है। इसको ध्यान में रखते हुए श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर श्री बदरीनाथ धाम के विकास के लिए भी कार्य योजना तैयार की है।

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी की चुनौतियों से पार पाकर राज्य में पर्यटन तेजी से पटरी पर आ रहा है। राज्य के पर्यटन स्थलों में एक बार फिर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं जो राज्य में कोविड के बाद के परिदृश्य में पर्यटन के पुनरुद्धार को दर्शाता है। श्री महाराज ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से विष्णु सर्किट, शैव सर्किट, विवेकानंद सर्किट, नरसिंह सर्किट, नवग्रह सर्किट, गोलजू सर्किट, महासू देवता सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, हनुमान सर्किट का तेजी से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अन्य सर्किटों का विकास करना प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखण्ड अब साहसिक पर्यटन के शौकीन विदेशी पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा स्थल बन गया है। चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 03 मई को, केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई, और बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को खोले जाएंगे। जबकि हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसकी सरकार की ओर से सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई हैं। तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण व सत्यापन की व्यवस्था की है। इससे तीर्थयात्रियों व उनके वाहनों की सुरक्षा के साथ उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड बना रिस्ट बैंड दिया जाएगा, जिसे धामों में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यह पता रहेगा कि कौन सा यात्री कहां पर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि विभाग की ओर से महत्वपूर्ण विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में एक करोड़ पर्यटक आने की क्षमता है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें देश-दुनिया से उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम करना होगा।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कोरोना महामारी के कारण यह क्षेत्र पिछले दो सालों में बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ था। लेकिन अब कोरोना के कम होते मामलों के बीच पर्यटन और होटल कारोबार पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है। पर्यटन विभाग ने टीवीसी (अपनाते हैं दिल खोल के) का निर्माण किया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई यह विज्ञापन फिल्में पर्यटकों को उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित करेंगी। जिनका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ उत्तराखण्ड को विश्व पटल पर एक ऐसे टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करना है, जो सही मायनों में सचमुच स्वर्ग है। इन फिल्मों के जरिए एक परिवार को ऐसे अदभुत संसार उत्तराखण्ड से मिलाने की कोशिश की गई है। इन फिल्मों को विभिन्न माध्यमों से व्यापक तौर पर प्रसारित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई इन फिल्मों के माध्यम से देश-दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखण्ड की ओर आकर्षित ‌‌किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इन फिल्मों के माध्यम से साहसिक पर्यटन, होमस्टे व उत्तराखण्ड की सुरम्य वादियों को प्रदर्शित किया गया है।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान करते हुए पर्यटन नीति 2018 लागू की गई है। जिसके बाद से लगभग 3600 करोड़ रुपये का निवेश पर्यटन के क्षेत्र में हुआ है। वहीं सम्मेलन में आयोजित सत्र में सचिव पर्यटन ने प्रदेश के पर्यटन को भविष्य में बढ़ावा देने, कोरोना काल के बाद पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए उठाए जाने वाले कदम और यूटीडीबी निवेश नीति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में यूटीडीबी के अपर निदेशक वि‌वेक सिंह चौहान ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर यूटीडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अ‌श्विनी पुंडीर, उप निदेशक, योगेंद्र कुमार गंगवार, अपर निदेशक पूनम चांद समेत टूर ऑपरेटर, होटल एवं एडवेंचर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड में ह्यात रीजेन्सी का पहला होटल दून में शुरू

ह्यात होटल्स कॉर्पोरेशन ने देहरादून में शुक्रवार को ह्यात रीजेन्सी की ओपनिंग की घोषणा की। उत्तराखंड में 263 कमरों वाला यह ह्यात का पहला होटल है।
दावा है कि होटल में पर्यटकों और कारोबार के सिलसिले में आने वाले आगंतुकों के लिए बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी। ह्यात रीजेन्सी मसूरी की पहाड़ियों की तलहटी में बना है। ओपनिंग पर आयोजित पत्रकार वार्ता में वाइस प्रेजीडेंट एवं कंट्री हैड संजय शर्मा ने बताया कि आसपास के लोकेशन्स के साथ अच्छी कनेक्टिविटी होने के कारण यह जश्न मनाने के लिए उपयुक्त स्थान है। जनरल मैनेजर हरकरण सिंह ने कहा कि ह्यात रीजेन्सी देहरादून यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जो प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच अपने मेहमानों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। मौके पर ह्यात इंटरनेशनल के ग्रुप प्रेसिटेंड पीटर फुल्टन, एरिया वाइस प्रेसिटेंड साउथ इंडिया जाको ली रॉक्स भी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ऋषिकेश पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लिया। श्री श्री रविशंकर ने कैबिनेट मंत्री को तनाव रहित जीवन बिताने के लिए मेडिटेशन के टिप्स दिए। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शीशमझाड़ी स्थित एक आश्रम में पहुंचे। उन्होंने आश्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि भौतिकतावादी अंधी सोच और उसके पीछे भागने की होड़ में अधिकांशतः लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं। जिससे बचने का उपाय है योग और ध्यान। मेडिटेशन करने वाला व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में मन का संतुलन बनाए रखता है। परिस्थिति जैसी भी हो, स्वीकार करना सीखो। सहजता से स्वीकार करने में ही जीवन का आनंद है। वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ते तनाव के लिए आधुनिक जीवन शैली को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं भी उपस्थित रहीं। दोनों ने श्री श्री रविशंकर को गंगाजलि भेंट की। इस दौरान डॉ. हेतराम ममगाईं, मंहत रवि प्रपन्नाचार्य भी मौजूद रहे।

Edify World School, Dehradun, Organizes Two-Day Capacity Building Program for Teachers

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता...

0
बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे - पंकज होलकर देहरादून -...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler