Home Blog Page 538

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया एंबुलेंस को रवाना

बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी को मिली पहली एंबुलेंस को जिलाधिकारी विनीत कुमार ने तहसील परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से समाज के कमजोर व वंचित वर्ग की सहायता के लिए जनपद में विभिन्न गतिविधियों आयोजित करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद मे रेड क्रॉस सोसायटी पीड़ित मानवता को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कुमार ने कहा कि जनपद में रेडक्रास सोसायटी सक्रियता से कार्य कर रही है। कोरोना काल व निर्वाचन में सोसायटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया एवं जनपद में रक्तदान शिविरों में भी समय-समय सोसायटी द्वारा सहयोग किया जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप ही प्रदेशभर में रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर को प्रथम एंबुलेंस मिली, जो जनपद के लिए हर्ष के विषय हैं। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर आलोक पांडे ने एंबुलेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एंबुलेस की किसी भी सेवा हेतु मोबाईल नंबर- 9412363926 व 9058651918 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी सहित सोसायटी के सदस्यों द्वारा तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान सोसायटी के चेयरमैन संजय शाह जगाती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा, उपजिलाधिकारी हरगिरि, वाईस चेयरमैन इंद्र सिंह, राज्य ईकाई के मैनेजिंग कमेटी सदस्य अशोक लोहनी, पूर्व चैयरमैन कुंदन परिहार, किशन मलड़ा आदि मौजूद रहे।

किसानों की आय दोगुनी करने का काम कर रही प्रदेश सरकारः जोशी

काशीपुर। बाजपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। राज्य के सीएम पुष्कर धामी लगातार प्रदेश के विकास में लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किसानों को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का उल्लेख है, सरकार इसे शीघ्र लागू करेगी। कहा किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा, किसानों के लिए काम किया जा रहा है और जवानों के लिए भी सरकार काम कर रही है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अभियान प्रदेश में छेड़ा गया है। एक अधिकारी जो पोस्टिंग लेने के बाद जा नहीं रहा उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान जोशी ने शहीद तारा सिंह दसौनी की बुजुर्ग मां का भी सम्मान किया।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बाजपुर के हरिपुरा हरसान पहुंचने पर पर जोरदार स्वागत किया गया। पंजाबी समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री को पगड़ी और तलवार भेंट की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। इसके बाद वह हरिपुरा हरसान स्थित तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त समाजसेविका उमा जोशी के आवास पर पहुंचे। यहां उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भाजपा सरकार के कामों को गिनाया। कहा प्रदेश के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने भी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का अभिवादन किया। संचालन महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने किया। यहां उमा जोशी, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, बिट्टू चौहान, अमर पांडे, मेजर सिंह, खीम सिंह दानू, गोपाल कोछड़, एनडी जोशी, विमल शर्मा, एस पांडे, गुरब ख्श सिंह, रघवीर सिंह, सुखजीत सिंह, मोहन पांडे, विमल कुमार, हेम भट्ट, मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।
इंका का नाम शहीद तारा सिंह दसौनी रखने की मांग-  समाजसेविका उमा जोशी ने मंच से ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने उनके गांव के इंटर कॉलेज का नाम शहीद तारा सिंह दसौनी के नाम पर रखने की मांग की। कहा कि ये मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों की भावनाओं को पूरा नहीं किया जा रहा है। गणेश जोशी ने ग्रामीणों की इस मांग को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।
राजेश को बताया सरकार का प्रतिनिधि-   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंच से ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं बाजपुर से विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश कुमार को सरकार का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके विभाग का या सरकार से संबंधित कोई भी काम किसी ग्रामीण को पड़े तो वह राजेश को बताएं उस काम को पूरा कराया जाएगा। कहा कि राजेश चुनाव हारा है पर उसकी पार्टी चुनाव जीती है।

बारिश ने पहुंचाई राहत

विकासनगर। तहसील अन्तर्गत क्षेत्र में अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी से शनिवार और रविवार को क्षेत्र मे हुई बारिश से राहत मिली। अप्रैल शुरुआत में ही एकदम तापमान बढ़ने से खत वन, सिविल वन, आरक्षित वन क्षेत्रों में एकाएक वनाग्नि की घटना बढ़ने लगी, जिससे क्षेत्र मे तापमान बढ़ गया। बाग बगीचों की फ्लावरिंग पर विपरीत असर पड़ा। शनिवार और रविवार को क्षेत्र में हुई बारिश से जहां सेब बगीचों को राहत मिली। वहीं टमाटर फसल के लिए भी लाभदायक रही है। टमाटर की खेती करने वाले किसान कर्मचंद राणा, दौलतराम चौहान, प्यारेलाल बिजल्वाण, रामलाल बिजल्वाण, जगत सिंह राणा, सरदार सिंह राणा, कांतिराम बिजल्वाण, भादर सिंह, रोशनलाल आदि का कहना है कि दो दिन हुई बारिश से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली। साथ ही क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई। एडीओ उद्यान पपन यादव ने बताया कि अप्रैल माह में हुई बारिश फलदार फसल व बेमौसमी सब्जी टमाटर के लिए फायदेमंद साबित होगी।

86 लाख की लागत से विज्ञान धाम की सड़क का होगा चौड़ीकरण

विकासनगर। झाझरा के बालाजी धाम से विज्ञान धाम की ओर जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कार्य रविवार से शुरू हुआ। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापरक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक पुंडीर ने कहा कि चौड़ीकरण के पहले चरण में 86.72 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कहा कि सड़कों से होकर ही विकास गुजरता है। ऐसे में सड़कों के निर्माण गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की पुरानी सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण प्राथमिकता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को शहरी सड़कों की तर्ज पर बनाया जाएगा, जिससे कि गांवों तक बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके। कहा कि जल्द ही सेलाकुई-डूंगा-मसूरी मार्ग निर्माण को स्वीकृति दिलाई जाएगी, जिससे सहसपुर विधानसभा के पर्वतीय क्षेत्र पर्यटन हब के तौर पर विकसित हो सकें। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन और कृषि के माध्यम से रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण का काम करने वाली कार्यदायी संस्था को उन्होंने तय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य की समय सीमा बढ़ने से लागत बढ़ जाती है। जिससे अन्य विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान झाझरा पिंकी देवी, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल पुंडीर, सुखदेव फर्सवाण, कविता छेत्री, मंजू नेगी, यशपाल नेगी आदि मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

ऋषिकेश। सड़क दुर्घटना में बीती रात एक युवक की मौत हो गई । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डोईवाला कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात नुन्नावाला में एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमन (18) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी राजीवनगर डोईवाला की मौत हो गई। जबकि मृतक के दोस्त पवन को भी चोट लगी है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, तीसरा युवक सुरक्षित है। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी की टक्कर से हादसा हुआ है। ये तीनों युवक देहरादून में दोस्त की बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

नगर निगम ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे: अनिता ममगाईं
ऋषिकेश। शहर की स्वच्छता को लेकर नगर निगम मुस्तैद दिख रहा है। रविवार को नगर निगम ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। रविवार को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में मेयर अनिता ममगाईं ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। कहा कि नगर निगम के स्वच्छता प्रहरी सुबह छह बजे से अपनी ड्यूटी शुरू कर देते हैं तथा तीर्थनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका सम्मान करें। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहरवासियों की भागीदारी होना बहुत आवश्यक है। शहर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए न तो खुद इधर-उधर कचरा फैलाएं और न ही दूसरों को फैलाने दें। अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाता है, तो उसे ऐसा करने से रोकें। सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम की तरफ से चलाया गया विशेष स्वच्छता पखवाड़ा लगातार जारी रहेगा। जिन स्थानों पर कचरा डंप है, उन स्थानों की विशेष सफाई करवाकर वहां पर हरियाली विकसित की जाएगी। मौके पर प्रभारी सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवाण, कमला गुनसोला, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, संतोष गुसाईं, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, संदीप रतूड़ी, जितेंद्र, सुभाष, सुलेखा आदि उपस्थित रहे।

बालिकाओं के लिए कराटे बेहद जरूरी: अग्रवाल

ऋषिकेश। पांचवीं ट्रेडिशनल शेतोकोई अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता का रविवार को ऋषिकेश में आगाज हुआ। प्रतियोगिता में सात राज्यों के 320 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। रविवार को हरिद्वार रोड स्थित बैडमिंटन एकेडमी स्पोर्ट्स हॉल में पांचवी ट्रेडिशनल शेतोकोई अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कराटे एक ऐसा खेल है, जिसने खासकर बालिकाओं को आत्मरक्षा करने का तरीका सिखाया। इस विधा की बदौलत महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा मिली है। इस तरह की प्रतियोगिता से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता हैं। उन्होंने सात राज्यों से आये खेल प्रतिभागियों को खेल भावना का परिचय देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी और कोच को भी सम्मानित किया। आयोजन समिति के महासचिव राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर केटेगरी के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार सूद, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत माधव अग्रवाल, योगाचार्य लक्ष्मी नारायण जोशी, खेल कोच डीपी रतूड़ी, अध्यक्ष टीएसकेआई उत्तराखंड सतीश जोशी, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, प्रज्ञा जोशी, सुरुचि, चिराग धमीजा, सिद्धार्थ, आशीष आदि उपस्थित रहे।

वन विभाग की टीम कर रही गश्त

ऋषिकेश। छिद्दरवाला में जंगल से सटे आबादी क्षेत्रों में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह ने बताया कि विभागीय टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। लेकिन, गुलदार अभी भी आबादी के आसपास ही मंडरा रहा है। वनक्षेत्राधिकारी मोतीचूर महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया कि स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया गया है। एहतियात के लिए गश्त जारी है।

दौला में डीजे बजाने पर 10 हजार का चालान

पिथौरागढ़। पुलिस ने निर्धारित समय के बाद तेज ध्वनि से डीजे बजाने पर चालान की कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने घाट चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में रात्रि में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान देवलाल गांव के समीप 10 बजे बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर भुवन कापड़ी पुत्र नवीन चन्द्र कापड़ी का 10 हजार रुपये का चालान काटा। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि 10 बजे बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही की जाएगी।

युवक पर हमला करने वाला गुलदार नहीं हुआ पिंजड़े में कैद

अल्मोड़ा। रानीखेत वन क्षेत्र के तमाम इलाकों में गुलदारों के आतंक से दहशत बनी हुई है। गुढोली गांव में युवक पर हमला करने वाला गुलदार अब तक कैद नहीं हुई। वहां वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया है। जबकि तहसील के चमड़खान में लगाए गए पिंजड़े में गुलदार नहीं फंसा है। रानीखेत तहसील के कई इलाकों में गुलदारों ने आतंक मचाया है, जिससे भय का माहौल है। गत 14 अप्रैल को ग्राम गुढोली में गुलदार ने दिन-दहाड़े घर की छत पर बैठे युवक पर हमला बोल दिया। हमले में जख्मी युवक का रानीखेत राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाया। वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा ने बताया कि अब तक गुलदार पिंजड़े में कैद नहीं हो पाया है। उधर, चमड़खान में भी गुलदार के आतंक से दहशत है। कई मवेशियों को गुलदार निवाला बना चुका है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने चमड़खान में भी पिंजड़ा लगाया है, लेकिन अब तक गुलदार को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। इधर, नगर के इंदिरा बस्ती, कुंपुर लालकुर्ती, राजपुरा आदि इलाकों में भी गुलदार की सक्रियता से लोग सहमे हैं।

NSS is a national organization dedicated to social service Dr. Anil Verma

एनएसएस समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संगठन है : डॉo अनिल...

0
यूथ रेड क्रास कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं का समाज सेवा...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler