18.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर पाटल  से किया वार, मौत

Husband strikes wife with a heavy blade during domestic dispute; she dies.

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि रामजी लाल नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर पाटल से पत्नी के गले पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय आरोपी नशे में था और घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार रामजी लाल मूल रूप से अयोध्या (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह करीब तीन महीने पहले ही काम की तलाश में देहरादून आया था और अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ मोहनी रोड पर किराए के कमरे में रह रहा था। पति-पत्नी दोनों ही राजमिस्त्री का काम करते थे। घटना वाले दिन पत्नी ने पति को काम पर जाने के लिए कहा, इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने पत्नी पर हमला कर दिया।   मृतका की बहन सोनू पाल ने बताया कि पहले कभी दोनों के बीच किसी तरह का तनाव नहीं था और न ही मारपीट की जानकारी थी। हालांकि रामजी लाल नशे का आदि था और आज सुबह भी उसने नशा किया हुआ था।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भाजपा नेता अर्चित डावर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई

Primetimes Newz

अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

आयोग को भेजें शिक्षकों की डीपीसी का प्रस्तावः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment