Home उत्तराखंड ​राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन

​राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन

Song-singing program organized at Government College, Bhikiasain
Song-singing program organized at Government College, Bhikiasain

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।​डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्र- छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
​प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, और इस प्रकार के मंच उनकी झिझक दूर कर आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

​ छात्र छात्राओं ने हिंदी, कुमाऊंनी व गढ़वाली तथा संस्कृत गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ. दीपा लोहनी द्वारा किया गया।
वही साथ ही ​महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में क्रीड़ा विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता’ और ‘कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।प्रतियोगिता क्रीड़ा विभाग प्रभारी डॉ. राजीव कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उल्लासपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजीव ने इस प्रकार के खेल बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक बताते हुए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया । प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. इला बिष्ट,डा. अजय पांडे, योगेश भट्ट ने निभाई।शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर गुंजन बीए प्रथम सेमेस्टर, हिमानी रावत बी ए तृतीय सेमेस्टर व ज्योति बी ए प्रथम सेमेस्टर रहे। कैरम प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमश मीनाक्षी बीए प्रथम सेमेस्टर, गुंजन बीए प्रथम सेमेस्टर , सविता ध्यानी बीए तृतीय सेमेस्टर ने स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक,कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।