23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भारत की एकता को लेकर निकाली रैली

नई टिहरी।  हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के शिक्षा विभाग के प्रशिक्षणार्थियों ने यूजीसी के निर्देश के तहत देश भक्ति से ओत-प्रोत होकर विभाग से लेकर बादशाहीथौल मार्केट चौराहे तक राष्ट्रीय एकता के नारे लगाकर देश के वीर सपूतों के सम्मान में अपनी बात रखते हुए रैली निकाली। देश की एकता का संदेश देते हुए कहा कि एकता से ही विश्व विजयी बना जा सकता है। परिसर निदेशक प्रो एए बौड़ाई ने कहा कि भारत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक है और हम इस पर आंच भी नहीं आने देंगे। स्कूल आफ एजुकेशन की संकाय व विभागाध्यक्ष प्रो सुनीता गोदियाल ने कहा कि भारत हमारी आत्मा में बसता है। हम सदैव राष्ट्र प्रथम व व्यक्ति द्वितीय की भावना से जीते हैं। इस अवसर पर डॉ नीरज जोशी, डा सुमन लता, डा देवम, डा मनोज नौटियाल, डा अखिलेश कुमार, डा अरविंद कुमार सहित विभाग के पीएचडी शोधार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

सूबे के युवाओं को तराशेंगे इंफोसिस, नैसकॉम व वाधवानी ग्रुप

Primetimes Newz

पौड़ी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम बनेगा आकर्षण का केंद्र

Primetimes Newz

देहरादून में खुलीं 17 नई राशन दुकानें, 12 के लिए टेंडर जारी

Primetimes Newz

Leave a Comment